scriptMardaani 2 Box Office Collection Day 11: ‘मर्दानी 2’ नें 11वें दिन तक बटोरे 34.95 करोड़ | Mardaani 2 Box Office Collection Day 11 | Patrika News

Mardaani 2 Box Office Collection Day 11: ‘मर्दानी 2’ नें 11वें दिन तक बटोरे 34.95 करोड़

Published: Dec 24, 2019 06:24:28 pm

Submitted by:

Vivhav Shukla

Mardaani 2 Box Office Collection Day 11: रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) की फिल्म ने 11 दिनों में 34.95 करोड़ का बिजनेस किया है।

mardani_2.jpg
नई दिल्ली: mardaani 2 Box Office Collection Day11: मर्दानी 2 (Mardaani 2)’ को रिलीज हुए 11दिन हो चुके हैं। 13 दिसम्बर को सिनेमाघरों में लगी मर्दानी ने केवल 11 दिनों में 34.95 करोड़ हो गया है। रानी मुखर्जी भी ‘मर्दानी 2’ को मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स से काफी खुश हैं।कमाई की बात करें तो ‘रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 2’ का पहला वीकेंड शानदार रहा।पहले हफ्ते में फिल्म ने शुक्रवार को 3.80 करोड़ रुपये, शनिवार को 6.55 करोड़ रुपये, रविवार को 7.80 करोड़ रुपये। वहीं दूसरे वीकेंड के शनिवार और रविवार को 1.95 करोड़ और 2.55 करोड़ जमा किये। फिल्म ने सोमवार को लगभग 1 करोड़ का बिजनेस किया है।
Rani Mukerji to fight against a 21-year old villain in Mardaani 2
गोपी पुथरन निर्देशित ‘मर्दानी 2’ में रानी शिवानी शिवाजी रॉय नाम की पुलिस अफ़सर का किरदार निभा रही हैं। ‘मर्दानी 2’ की कहानी यौन दुष्कर्म के अपराधियों को अंजाम तक पहुंचाने पर आधारित है। फिल्म की कहानी एक साइको किलर पर आधारित है, जो लड़कियों को अपना निशाना बनाता है। इसके बाद शिवानी शिवाजी रॉय (रानी मुखर्जी) को उसे पकड़ने की जिम्मेदारी दी गई।आपको बता दें कि फिल्म की कहानी मर्दानी (Mardaani) के पहले पार्ट से ज्यादा दमदार और थ्रिलिंग बताई जा रही है। ‘मर्दानी’ 2014 में रिलीज हुई थी, जिसमें रानी ने शिवानी रॉय नामक एक पुलिसकर्मी का किरदार निभाया था जो नाबालिग लड़कियों की तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करती हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो