scriptमिलिए, उस शख्स से, जो प्रियंका का हर पल खयाल रखता है | Meet, from the man who takes care every moment of Priyanka | Patrika News
बॉलीवुड

मिलिए, उस शख्स से, जो प्रियंका का हर पल खयाल रखता है

प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की है, जिससे वे बेहद प्रेरित हैं और उसी के जैसा बनना चाहती हैं…

Feb 12, 2016 / 05:30 pm

dilip chaturvedi

priyanka chopra

priyanka chopra

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी दादी मां से प्रेरित हैं और वह उन्हीं की तरह बनना चाहती हैं। प्रियंका ने गुरुवार को ट्विटर पर अपनी दादी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, मेरी दादी मां जहां भी जाती हूं ध्यान रखती हैं। यहां तक की फिल्म के सेट पर भी। मैं अपनी दादी मां जैसा बनना चाहती हूं।

तस्वीर में प्रियंका खाकी वर्दी में नजर आ रही हैं और यह स्पष्ट है कि यह तस्वीर प्रकाश झा की फिल्म जय गंगाजल के सेट से है, जिसमें अभिनेत्री पुलिस अधिकारी आभा माथुर की भूमिका में हैं।


प्रियंका ने बुधवार को ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनकी फिल्म की कुछ झलकियां हैं। वीडियो में प्रकाश झा के साथ मानव कौल, मुरली शर्मा, निनाद कामत और राहुल भट्ट भी हैं।


Home / Entertainment / Bollywood / मिलिए, उस शख्स से, जो प्रियंका का हर पल खयाल रखता है

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो