scriptकपूर खानदान की 8 बहुएं जो ग्लैमर दुनिया से रहती है कोसों दूर, कैमरे के सामने आना भी नहीं पसंद | meet not so mamous bahus of bollywood kapoor family | Patrika News

कपूर खानदान की 8 बहुएं जो ग्लैमर दुनिया से रहती है कोसों दूर, कैमरे के सामने आना भी नहीं पसंद

locationनई दिल्लीPublished: Apr 14, 2022 12:55:46 pm

Submitted by:

Sneha Patsariya

कपूर खानदान बॉलीवुड का सबसे चर्चित और सफल परिवार है। पृथ्वीराज कपूर (PrithviRaj Kapoor) से करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) तक, इस परिवार ने देश को दर्जनों शानदार कलाकार दिये हैं।

kapoors.jpg
कपूर खानदान वो परिवार है जिसके बिना बॉलीवुड अधूरा माना जाता है, क्योंकि इस परिवार से हर एक शख्स बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है और हर किसी ने हिंदी सिनेमा में एक बड़ा मुकाम हासिल किया। पृथ्वीराज कपूर से लेकर शम्मी कपूर, शशि कपूर, रणधीर कपूर और ऋषि कपूर हर किसी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया। इस परिवार की बहुएं भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई है। ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने कई फिल्मों में काम किया।
अब कपूर खानदान की बहू बनने जा रही आलिया भट्ट को भी भला कौन नहीं जानता। लेकिन इस परिवार में कुछ बहुएं हैं जो लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं करती। जी हां.. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कपूर खानदान की उन्हीं बहुओं के बारे में जो आलीशान जिंदगी जीती है लेकिन कैमरे के सामने आने से कतराती है। आइए जानते हैं कौन है ये बहुएं?
bahu.jpg
रामसरणी मेहरा कपूर
पृथ्वीराज कपूर की पत्नी और बॉलीवुड की फर्स्ट लेडी रामसरणी मेहरा कपूर का नाम कई बार सामने आया, लेकिन वो खुद कभी लाइमलाइट का हिस्सा नहीं रहीं। रामसरणी मेहरा कपूर की शादी 15 साल की उम्र में ही पृथ्वीराज कपूर से हो गई थी। हाई स्कूल तक पढ़ी रामसरणी और पृथ्वीराज कपूर ने 1923 में फेरे लिए थे। सबको लगता है कि पृथ्वीराज कपूर और रामसरणी के सिर्फ तीन बेटे और एक बेटी थी, लेकिन राजकपूर के बाद रविंदर कपूर और देवेंद्र कपूर भी इन दोनों के ही बेटे थे जिनकी बचपन में ही मौत हो गई थी। जहां हमेशा पृथ्वीराज कपूर को ही फिल्म इंडस्ट्री का वक्ता कहा जाता है वहां रामसरणी मेहरा कपूर ने भी अपने पति का काम में भरपूर हाथ बटाया था और अपने बच्चों में एक्टिंग के पैशन को जिंदा रखा था।
krishna-raj-kapoor-wiki.jpg
कृष्णा मल्होत्रा कपूर
अक्सर इन्हें कृष्णा राज कपूर के नाम से जाना जाता है, लेकिन असल में कृष्णा मल्होत्रा कपूर उस जमाने में भी काफी फैशनेबल और सशक्त महिला थीं। ऋषि कपूर की बायोग्राफी में लिखा है कि एक बार राज कपूर के अफेयर से गुस्सा होकर कृष्णा मल्होत्रा कपूर ऋषि कपूर को लेकर होटल शिफ्ट हो गई थीं। आखिर में राज कपूर के बहुत मनाने के बाद ही वो गई थीं और उस समय भी वो अपने फैसले खुद लेती थीं। बेटे रणधीर, राजीव और ऋषि कपूर के साथ वो दो बेटियों रीमा जैन और ऋतु नंदा की मां भी थीं। कृष्णा की शादी भी 16 साल की उम्र में ही हो गई थी और उनकी मेट्रिक परीक्षा का रिजल्ट भी शादी के बाद आया था। कृष्णा मल्होत्रा रिपोर्ट्स में मुताबिक रायसाहब करतार नाथ मल्होत्रा (IG ऑफ पुलिस) की पत्नी थीं और फेमस एक्टर राजेंद्र नाथ, प्रेम नाथ और नरेंद्र नाथ की बहन। उनकी मौत 2018 में कार्डिएक अरेस्ट से हुई थी।
arti-sabarwal-wiki.jpg
आरती सबरवाल
आरती सबरवाल भले ही फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा न रही हों, लेकिन वो काफी फेमस पर्सनालिटी हैं और वो आर्किटेक्ट और फैशन डिजाइनर भी हैं। पूरा बॉलीवुड उन्हें राजीव कपूप की एक्स वाइफ के नाम से ही जानता है। उनकी अपनी क्लोदिंग लाइन Zacharie है। आरती और राजीव की लव मैरिज थी और आरती अपनी सास कृष्णा कपूर के बहुत करीब भी थीं। शादी के बाद अन्य कपूर खानदान की बहुओं की तरह आरती ने भी कुछ वक्त तक अपना काम छोड़ दिया, लेकिन कुछ वक्त बाद दोनों के बीच आपसी सहमती से तलाक हो गया। 2003 में शादी के दो साल बाद ही दोनों अलग हो गए।
sheena-sippy-details.jpg
शीना सिप्पी
शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर की पत्नी और रमेश सिप्पी की बेटी शीना सिप्पी एक बहुचर्चित फोटोग्राफर हैं। कुणाल और शीना की शादी के बाद दो बच्चे हुए जहान पृथ्वीराज कपूर और शायरा कपूर, लेकिन दोनों का तलाक हो गया। भले ही शीना फिल्मी खानदान से हों, लेकिन उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग करने को नहीं बल्कि अपने पैशन को चुना और उन्होंने फोटोग्राफी की दुनिया में अपना नाम कमाया। अगर फिल्म लाइन को हटा दिया जाए तो शीना सिप्पी बहुत फेमस हैं और उन्हें न्यू यॉर्क फेस्टिवल में वर्ल्ड गोल्ड अवॉर्ड (बुक डिजाइन के लिए) मिल चुका है। ये अवॉर्ड उन्हें उनकी पहली ही किताब ‘लाइट कैमरा मसाला’ के लिए मिला था। शीना अपनी आर्ट को अलग-अलग तरह से दिखाती हैं और उन्होंने कई सोलो एग्जिबीशन भी किए हैं। शीना और कुणाल का अब तलाक हो गया है और दोनों ही अपनी-अपनी जिंदगी में खुश हैं।
lorna-tarling-kapoor.jpg
लॉर्ना टार्लिंग कपूर
करण कपूर की पूर्व पत्नी लॉर्ना टार्लिंग कपूर बहुचर्चित मॉडल थीं। करण कपूर और लॉर्ना लंबे समय तक साथ रहे और उनके दो बच्चे हैं बेटी आलिया कपूर और बेटा जैक कपूर। करण लंदन में अपनी फोटोग्राफी की कंपनी चलाते हैं और लॉर्ना से अलग हो चुके हैं। वैसे पहले तो लॉर्ना मॉडलिंग किया करती थीं, लेकिन अब वो क्या कर रही हैं इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
jenifer-kendal.jpg
जैनिफर कंडिल
शशि कपूर की पत्नी जैनिफर भी एक थिएटर आर्टिस्ट थीं जब वो दोनों मिले थे। शशि कपूर उस वक्त पृथ्वी थिएटर कंपनी में काम किया करते थे और उन्होंने पहली बार जैनिफर को देखा था जब वो नाटक ‘द टेम्पेस्ट’ में मिरांडा का रोल अदा कर रही थीं। 1956 में मुलाकात के बाद 1958 में दोनों ने शादी कर ली थी। वैसे तो जैनिफर के घर वालों ने इसकी मंजूरी शुरुआत में नहीं दी थी, लेकिन बाद में वो मान गए थे। जैनिफर और शशि कपूर ने साथ में कुछ फिल्में भी की थीं, लेकिन जैनिफर को ज्यादा प्रसिद्धी नहीं मिली। कुणाल कपूर, करण कपूर और संजना कपूर की मां जैनिफर को 1982 में टर्मिनल कोलोन कैंसर हो गया था और 1984 में उनकी मृत्यु हो गई थी।
neila-devi-kapoor.jpg
नीला देवी कपूर
नीला देवी कपूर शम्मी कपूर की दूसरी पत्नी थीं। वो शम्मी कपूर की पहली पत्नी गीता बाली की तरह न तो कोई एक्ट्रेस थीं और न ही वो बहुत चर्चित, लेकिन वो भारती राज घराने से ताल्लुक रखती थीं। नीला देवी शम्मी कपूर की बहन उर्मी की सहेली थीं और वो शम्मी कपूर की बहुत बड़ी फैन भी थीं। नीला देवी 1941 में पैदा हुई थीं और तब उनका परिवार भावनगर में राज करता था। नीला देवी के एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि जब उनकी और शम्मी कपूर की शादी की बात चल रही थी तो एक रात पहले शम्मी कपूर ने उन्हें फोन कर अपने अफेयर्स के बारे में भी बताया था। नीला देवी ने शम्मी कपूर से शादी के बाद उनके परिवार को ही अपना परिवार बना लिया। उन्होंने कंचन कपूर (शम्मी कपूर की बेटी) और आदित्य राज कपूर (शम्मी कपूर के बेटे) को ही अपना सब कुछ मान लिया और शम्मी कपूर का साथ उन्होंने तब दिया जब वो बहुत बुरे वक्त से गुजर रहे थे।
priti-kapoor-details.jpg
प्रीति कपूर
प्रीति कपूर शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर की पत्नी हैं। प्रीति कपूर और आदित्य की मुलाकात एक आश्रम में हुई थी और इन दोनों की शादी भी साधारण ढंग से वहीं हुई। दरअसल, आदित्य राज कपूर को धर्म गुरू हैदाखान बाबा के आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ना था और वो उन्हें बहुत मानते थे। गुरूजी ने ही आदित्य को प्रीति से मिलवाया था और कपूर खानदान के कई लोगों की मौजूदगी में दोनों की शादी हुई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो