बॉलीवुड

इन मशहूर हस्तियों पर लगे यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, पीड़िताओं ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

इन मशहूर हस्तियों पर लगे यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, पीड़िताओं ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

मुंबईOct 12, 2018 / 12:49 pm

Preeti Khushwaha

nana patekar

हॉलीवुड से शुरू हुआ #MeToo कैंपेन की आग में आज बॉलीवुड भी जल रहा है। एक दिन के बाद नामचीन नाम इसके लपेटे में फंसते नजर आ रहे हैं। हिंदी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में #MeToo कैंपेन के तहत सालों पुरानें दबे मामले भी एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। लेकिन इस मामले ने सबसे ज्यादा तूल तब पकड़ा जब तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। इसे बाद कई नामचीन नाम इस मामले से जुड़ते नजर आए हैं। आइए एक नजर डालते हैं अबतक अरोपों के घेरे में आए स्टर्स पर…
 

आलोक नाथ:
#MeToo कैंपेन के तहत डायरेक्टर-प्रोड्यूसर विनता नंदा और ‘हम साथ-साथ हैं’ फिल्म की क्रू मेंबर ने एक्टर आलोक नाथ पर सेक्शुअली हैरेस करने के आरोप लगाए हैं। विनता और क्रू मेंबर के बाद अब फिल्म ‘पेज थ्री’ एक्ट्रेस संध्या मृदुल ने भी आलोक नाथ पर सेक्शुअली हैरेस का आरोप लगाया है। संध्या मृदुल ने आलोक नाथ के दुर्व्यवहार की पूरी घटना को अपने ट्विटर पर शेयर किया है। संध्या ने आलोक पर आरोप लगाते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘एक्टिंग के शुरुआती दौर में वह एक टीवी शो की शूटिंग के लिए कोडैकनाल गए हुए थे। वहां पर आलोक नाथ ने शराब की नशे में संध्या के कमरे में घुसकर बदसलूकी करने की कोशिश की थी। उस साीरियल में आलोक नाथ उनके पिता का रोल निभा रहे थे। वहीं मां के रोल में मशहूर एक्ट्रेस रीमा लागू थीं।’

 

meetoo

फिल्ममेकर साजिद खान:
फराह खान के भाई फिल्ममेकर साजिद खान का। साजिद पर शारीरिक दुर्व्यवहार का आरोप लगा है। #Metoo अभियान के तहत फिल्ममेकर साजिद खान पर उनकी Ex-असिस्टेंट डायरेक्टर सलोनी चोपड़ा ने गंभीर आरोप लगाए। सलोनी ने एक वेबसाइट पर पोस्ट लिखकर अपनी आपबीती सुनाई है। इसे उन्होंने ट्वीट भी किया है। सलोनी ने साजिद पर हैरेसमेंट और शारीरिक दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि साजिद उनसे अश्लील फोटो मांगते थे और वल्गर बातें करते थे। साजिद की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है।

 

meetoo

निर्देशक सुभाष घई:
‘मी टू’ अभियान की लिस्ट में एक और बड़ा नाम शामिल हुआ है। और वो नाम है फिल्म निर्देशक सुभाष घई का। सुभाष पर उनके साथ काम करने वाली एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर महिमा कुकरेजा नाम की एक लेखिका ने सुभाष घई के साथ काम कर चुकी एक महिला के चैट के कुछ स्क्रीनशॉट साझा किए। उस महिला के अनुसार वो सुभाष घई के साथ काम करती थी और इसी दौरान उनके साथ यौन शोषण की घटना हुई। महिला ने अपने नाम नहीं बताया लेकिन उसके साथ हुई घटना का पूरा ब्यौरा दिया है, जिसमें उसके ड्रिंक में नशा मिलाने और यौन उत्पीड़न किए जाने का जिक्र है।

 

meetoo

एक्टर पीयूष मिश्रा:
दिग्गज एक्टर पीयूष मिश्रा भी इस मामले में आ चुके हैं। एक अखबार की पूर्व कर्मचारी केतकी जोशी ने एक्टर पर अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया है। हालांकि आरोप लगते ही पीयूष मिश्रा की ओर से इसपर सफाई आ गई जिसमें उन्होने कहा, मैने शायद शराब पी रखी थी अगर उनके कारण महिला को असहज महसूस हुआ तो मैं माफी मांगता हूं।

 

meetoo

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री:
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के बाद फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया था, मूवी ‘चॉकलेट’ के सेट पर विवेक ने कपड़े उतारकर को-एक्टर इरफान खान संग डांस करने को कहा था। इस विवाद पर विवेक अग्निहोत्री ने तनुश्री को नोटिस भी भेजा है।

meetoo

विकास बहल
‘बॉम्बे वेलवेट’ के प्रमोशनल टूर के दौरान फिल्म की क्रू में शामिल एक महिला ने हफिंगटन पोस्ट के साथ एक इंटरव्यू में विकास बहल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया

meetoo

वरुण ग्रोवर:
गीतकार और कॉमेड‍ियन वरुण ग्रोवर पर कॉलेज के दिनों में उनकी जूनियर रही एक युवती ने शोषण के आरोप लगाए हैं।

meetoo

गौरांग दोषी:
‘स्त्री’ मूवी एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी ने भी #MeToo कैंपेन के तहत अपनी आपबीती बताई। फ्लोरा ने ‘स्त्री’ में चुड़ैल का किरदार निभाया है। फ्लोरा ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने प्रोड्यूसर गौरांग दोषी पर साल 2007 में यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि गौरांग ने उनके साथ मारपीट भी की थी। मारपीट के बाद की एक तस्वीर भी फ्लोरा ने शेयर की थी।

 

meetoo

चिन्मयी श्रीपदा:
चिन्मयी ने अपनी बात को रखते हुए कहा की वैरामुत्तु ने अपनी राजनीतिक ताकत का इस्तेमाल कर उनका शोषण किया और उन्हें धमकाया। चिन्मयी ने ट्विटर पर लिखा है-ये उस समय की बात है जब हम स्व‍िट्जरलैंड गए थे। हमने परफॉर्म किया। परफॉर्मेंस के बाद जहां सब चले गए थें। वहीं वैरामुत्तु ने मुझे और मेरी मां के कार्यक्रम के बाद रुकने के लिए कहा। ऑर्गनाइजर ने मुझे वैरामुत्तु के पास होटल में विजिट करने को कहा। इस बात को सुनने के बाद मैंने कहा क्यों? तो जवाब मिला कॉ-ओपरेट। मैंने मना कर दिया। हमने भारत वापस भेजने को कहा। उन्होंने कहा- आपका कोई करियर नहीं है।’

 

meetoo

कैलाश खेर:
जर्नलिस्ट नताशा हेमरजानी ने ट्विटर के जरिए कई सारे ट्वीट्स कर विस्तार में अपनी आपबीती साझा की है। उन्होंने दो अलग घटनाओं का जिक्र किया।. उन्होंने सिंगर कैलाश खेर और मॉडल जुल्फी सैयद पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। कैलाश खेर ने अपना बचाव किया है। उन्होंने कहा, “जब मुझे इन आरोपों के बारे में पता चला तो बहुत निराशा हुआ।’ वहीं कैलाश ने मांफी मांगी कि अगर किसी को मुझे लेकर कोई गलतफहमी हुई है तो मैं माफी चाहता हूं।’

 

meetoo

चेतन भगत:
मशहूर लेखक चेतन भगत पर दो महिला पत्रकारों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। शीना नाम की एक महिला ने 6 अक्टूबर को अपने ट्विटर अकाउंट पर चेतन के साथ हुई वॉट्सएप बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जिसके बाद चेतन ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर अपनी पत्नी अनुषा और उस महिला से माफी भी मांगी है।

 

meetoo

अभिजीत भट्टाचार्य:
रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंगर ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा, ‘उस समय वे पैदा भी नहीं हुए थे। इसके साथ ही वह अपनी पूरी लाइफ में कभी पब गए ही नहीं हैं।’ अभिजीत ने कहा- किसी ने मुझे फोन पर बताया कि जब मैं पैदा भी नहीं हुआ था। आपने कभी मुझे फिल्मी या पेज 3 पार्टी में नहीं देखा होगा। अभिजीत ने कहा कि वे अब उन मोटी और भद्दी लड़कियों पर ध्यान नहीं देना चाहते जो अब लोगों पर आरोप लगाने बाहर आ रही हैं।’

 

meetoo

एक्टर रोहित रॉय:
रोहित रॉय पर एक गुमनाम महिला पत्रकार ने हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। लड़की का आरोप है कि जब वो 16 साल की थीं तभी से रोहित उन्है हैरेस कर रहे हैं। हालांकि रोहित ने खुद पर लगे आरोप को नकार दिया है। बता दें कि आरोप लगाने वाली लड़की ने पाउलोमी नाम की पत्रकार को अपनी आपबीती चैटिंग के जरिए बताए। पाउलोमी ने उस गुमनाम लड़की से किए चैट को अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है। चैट में उस गुमनाम लड़की ने इस बात का जिक्र किया है कि रोहित उनको किस करने के लिए मजबूर करते थे। आरोप लगाने वाली लड़की ने चैट में ये भी लिखा है कि जब वो सिर्फ 16 साल की थीं तो रोहित उन्हें सांकेतिक संदेश भेजा करते थे।

Home / Entertainment / Bollywood / इन मशहूर हस्तियों पर लगे यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, पीड़िताओं ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.