script

सिंगर मीका सिंह दुबई में हुए गिरफ्तार, ब्राजीलियन युवती से छेड़छाड़ और अश्लील फोटो भेजने का आरोप

locationमुंबईPublished: Dec 06, 2018 09:45:28 pm

Submitted by:

Amit Singh

पहले भी लग चुके हैं इस तरह के आरोप

mika singh

mika singh

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह को दुबई में छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मीका पर 17 साल की ब्रजीलियन लड़की ने दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं। हिरासत में लिए जाने के बाद उनके दोस्तों ने उनकी जमानत का भी प्रयास किया।

mika singh

दोस्तों ने की जमानत की कोशिश

खबर के अनुसार सिंगर को दुबई में मुरक्काबात पुलिस स्टेशन में रखा गया है। उनपर 17 साल की ब्रजीलियन लड़की को आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने का आरोप है। रिपोर्ट्स के अनुसार मीका एक परफॉर्मेंस के लिए दुबई में थे।

mika singh

विवादों से पुराना नाता

मीका का विवादों से पुराना रिश्ता रहा है। इसके पहले 2015 में दिल्ली में एक इवेंट में एक डॉक्टर पर हाथ उठाने के लिए भी उन्हें अरेस्ट किया गया था। 2014 में उनपर हिट ऐंड रन का केस दर्ज किया गया था जब उन्होंने कथित तौर पर अपनी गाड़ी एक ऑटो रिक्शा से टकरा दी थी। इससे पहले 2006 में राखी सावंत ने जबरन किस करने के लिए उनपर केस दर्ज कराया था।

ट्रेंडिंग वीडियो