scriptनाबालिग को अश्लील फोटो भेजने के मामले में मीका को नहीं मिली राहत, वापस पहुंचे जेल | Mika Singh in UAE Jail again | Patrika News

नाबालिग को अश्लील फोटो भेजने के मामले में मीका को नहीं मिली राहत, वापस पहुंचे जेल

locationमुंबईPublished: Dec 11, 2018 12:50:22 pm

Submitted by:

Preeti Khushwaha

इससे पहले भी मीका कई विवादों में घिर चुके हैं।

Mika Singh

Mika Singh

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह पर दुबई में एक 17 साल की ब्राजीलियन लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़ित लड़की ने दुबई के मुरक्काबात पुलिस थाने में अपनी शिकायत में पुलिस को बताया था कि उसे कुछ अश्लील तस्वीरें भी भेजी गईं थी। शिकायत के बाद ही दुबई पुलिस हरकत में आई थी और उन्होंने मीका को हिरासत में ले लिया था। उन्हें काफी समय तक मुरक्काबात के थाने में रखा गया और फिर शनिवार को उन्हें कोर्ट में सुनवाई के लिए लाया गया था। रिपब्लिक टीवी चैनल ने बताया था कि मीका की गिरफ्तारी सुबह तीन बजे बुरी दुबई में एक बार से हुई थी। उन्हें अदालत की सुनवाई के बाद फिर से जेल भेज दिया गया है।

Mika Singh

बता दें कि मीका की मुसीबतें अभी कम नहीं हुई है। कई बाद पूछताछ के बाद सोमवार को उन्हें एक बार फिर से हिरासत में लिया गया है। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार मीका को अदालत की सुनवाई के बाद फिर से जेल वापस भेज दिया गया है। सूत्रों की मानें तो मीका को सोमवार शाम अदालत में पेश किया गया और उसे वापस पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं खलीज टाइम्स के अनुसार मीका सिंह अभी गिरफ्तार हैं। खबरों के अनुसार मीका गुरुवार रात 11:30 बजे रिहाई मिल जाएगी।

Mika Singh

इससे पहले भी मीका कई विवादों में घिर चुके हैं। एक बार उन्होंने एक लाइव शो के दौरान एक डॉक्टर को थप्पड़ मारा था। वहीं एक बार पहले भी उनपर एक मॉडल ने यौन उत्पीड़न का अरोप लगाया था। वहीं राखी के साथ उनके किस का मामला काफी चर्चा में रहा था।

ट्रेंडिंग वीडियो