scriptबर्थडे पर बिना कपड़ों की तस्वीर शेयर करने पर बोले Milind Soman, पहले भी करता रहा हूं, दिक्कत है तो… | Milind Soman reply about his controversial photo in Goa | Patrika News

बर्थडे पर बिना कपड़ों की तस्वीर शेयर करने पर बोले Milind Soman, पहले भी करता रहा हूं, दिक्कत है तो…

locationमुंबईPublished: Dec 17, 2020 11:54:51 pm

अपने 55वें बर्थडे पर बिना कपड़ो के गोवा बीच पर दौड़े थे मिलिंद सोमन ( Milind Soman )
लोगों ने किया था ट्रोल, मामला भी हुआ दर्ज
ट्रोलिंग पर बोले-फॉलो नहीं करना है तो न करें

बर्थडे पर बिना कपड़ों की तस्वीर शेयर करने पर बोले Milind Soman, पहले भी करता रहा हूं, दिक्कत है तो...

बर्थडे पर बिना कपड़ों की तस्वीर शेयर करने पर बोले Milind Soman, पहले भी करता रहा हूं, दिक्कत है तो…

मुंबई। एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन ( Milind Soman ) को 55 साल की उम्र में भी फिटनेस के प्रति जुनूनी होने के लिए जाना जाता है। वह इंडस्ट्री के सबसे फिट एक्टर्स में से एक हैं। अपने फोटोज को लेकर वह अपने मॉडलिंग के दिनों से ही विवादों में रहे हैं। अपने 55वें जन्मदिन पर भी वह बिना कपड़ों के गोवा बीच पर दौड़ लगा रहे थे। इसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस पर हुए विवाद के बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया। अब मिलिंद ने इस पर जवाब दिया है।

विश्वनाथन आनंद के बाद ध्यानचंद पर Biopic कन्फर्म, अगले साल शूटिंग, स्टारकास्ट की घोषणा जल्द

‘फॉलो नहीं करना तो, न करें’
मिलिंद सोमन ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, ‘यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसने पहले बिना कपड़ों के फोटोशूट करवाया है, तो उसके इसे फिर से करने की काफी संभावना है। क्यों नहीं करेगा? क्योंकि वह इसमें कुछ भी गलत नहीं देखता है। मैंने इसे व्यावसायिक रूप से, पत्रिकाओं, अखबारों के लिए किया है, मैंने इसे एक मॉडल के रूप में किया है। एक अभिनेता के रूप में, मैंने बोल्ड सीन किए हैं। मैं इसे अपने इंस्टाग्राम पेज पर क्यों नहीं डालूंगा? यदि आप मुझे फॉलो नहीं करना चाहते हैं, तो न करें।’

जेनिफर लोपेज ने भी शेयर कि बिना कपड़ों के फोटो
मिलिंद का कहना है कि कुछ लोगों ने उनसे यह भी कहा उन्हें ऐसा इसलिए नहीं करना चाहिए कि उनकी मां भी इंस्टाग्राम पर हैं। उन्हें भी कुछ विशेष अकाउंट्स को नहीं खोलना चाहिए। एक्टर का कहना है कि जेनिफर लोपेज ने अपने 50 वें जन्मदिन पर एक बिना कपड़ों वाली तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इसके बारे में लोग क्या कहेंगे। बात यह है कि आपके दिमाग में क्या सोच है कला क्या है और क्या अश्लीलता है। यह बहुत व्यक्तिपरक है और यह हर दिन बदलता है।

करवा चौथ पर पति की फोटो के बाद सपना चौधरी ने अब पहली बार शेयर की बेटे की फोटो

मामला हुआ था दर्ज
बता दें कि मिलिंद को गोवा पुलिस ने समुद्र तट पर अश्लील तस्वीरें शूट करने और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए बुक किया था। आईटी एक्ट की IPC धारा 294 (अश्लील हरकतें और गाने) और 67 (इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील सामग्री के प्रकाशन/प्रसारण के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो