scriptदीपिका और सोनम के साथ काम करना चाहती हैं मिंडी कलिंग | Mindy Kaling wants to work with Deepika and Sonam | Patrika News

दीपिका और सोनम के साथ काम करना चाहती हैं मिंडी कलिंग

locationमुंबईPublished: Sep 21, 2020 09:31:43 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

भारतीय मूल की अमेरिकी अभिनेत्री मिंडी कलिंग ने भारतीय सिने स्टार्स में दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर को चुना है, जिनके साथ वह काम करना पसंद करेंगी। उन्होंने बताया, मुझे सोनम कपूर या दीपिका पादुकोण के साथ काम करना अच्छा लगेगा। वे दोनों बहुत प्रतिभाशाली हैं।

Mindy Kaling Deepika and Sonam

Mindy Kaling Deepika and Sonam

भारतीय मूल की अमेरिकी अभिनेत्री मिंडी कलिंग ने भारतीय सिने स्टार्स में दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर को चुना है, जिनके साथ वह काम करना पसंद करेंगी। मिंडी से उनके ड्रीम प्रोजेक्ट के बारे में पूछे जाने पर और यह सवाल करने पर कि वह बॉलीवुड फिल्म में किसके साथ काम करने की इच्छुक हैं, इस पर उन्होंने बताया, मुझे सोनम कपूर या दीपिका पादुकोण के साथ काम करना अच्छा लगेगा। वे दोनों बहुत प्रतिभाशाली हैं।

Mindy Kaling Deepika and Sonam
फिलहाल मिंडी प्रियंका चोपड़ा के साथ काम कर रही हैं। दोनों अभिनेत्रियां आगामी शादी पर आधारित कॉमेडी में साथ काम कर रही हैं। कलिंग ने कहा, प्रियंका बहुत ही स्मार्ट हैं। उनके साथ काम करना शानदार है।
Mindy Kaling Deepika and Sonam
अपने प्रोजेक्ट के बारे में उन्होंने कहा, मैंने अभी स्क्रिप्ट पूरी की है। फिल्म को न्यूयॉर्क और भारत में फिल्माया जाना है। उनकी और मेरी जोड़ी बहुत ही मजेदार, डायनामिक है, मैं उसे बनाने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं।
यह फिल्म एक बड़ी खचीर्ली भारतीय शादी पर आधारित है, जिसमें संस्कृति का टकराव दिखाए जाने की संभावना है। मिंडी का आखिरी प्रोजेक्ट नेवर हैव आई एवर थी, जो काफी हिट हुई थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो