scriptदीपिका के बाद अब मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का कॅरियर संवारेंगी ये फेमस डायरेक्टर! | Miss World Manushi Chhillar bollywood debut in Farah Khan film | Patrika News

दीपिका के बाद अब मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का कॅरियर संवारेंगी ये फेमस डायरेक्टर!

locationमुंबईPublished: Jan 12, 2019 04:56:27 pm

Submitted by:

Preeti Khushwaha

मानुषी छिल्लर ने 2017 नवंबर में चीन में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। इससे पहले 2000 में प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनी थी।
 
 

manushi chhillar

manushi chhillar

पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर बॉलीवुड फिल्म में काम करती नजर आ सकती हैं। ऐसी चर्चा हो रही है कि मानुषी, फराह खान की फिल्म से डेब्यू करने की तैयारी कर चुकी हैं। पहले चर्चा थी कि मानुषी, करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म से डेब्यू करेंगी। उन्होंने फराह खान से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि वह एक फिल्म प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत कर रही हैं। फराह, मानुषी को लॉन्च करना चाहती हैं।

manushi chhillar farah khan

दीपिका को किया था लॉन्च
दीपिका पादुकोण को ‘ओम शांति ओम’ से लॉन्च कर चुकीं फराह ने मानुषी से मुलाकात की है। दोनों ने अपने इस फिल्म प्रोजेक्ट को लेकर बात की है। मानुषी और फराह की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर आई है, जिससे ये चर्चा और तेज हो गई। हालांकि, यह भी बताया जा रहा है कि मानुषी, फराह के साथ एक म्यूजिक वीडियो कर रही है। मानुषी कई बार पहले कह चुकी हैं कि वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनना चाहती हैं।

रणवीर के साथ एड
बता दें कि मानुषी छिल्लर फर्स्ट टाइम एक्टिंग नहीं कर रही हैं। वह इससे पहले रणवीर सिंह के साथ एक एड में काम कर चुकी हैं। जिसके बाद उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था। मानुषी सोशल मीडिया पर अपनी कई फोटोज शेयर करती हैं। जिसे काफी पसंद किया जाता है।

manushi chhillar

2017 में बनी मिस वर्ल्ड
गौरतलब है कि मानुषी छिल्लर ने 2017 नवंबर में चीन में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। इससे पहले 2000 में प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनी थी। बतात चलें कि मानुषी छिल्लर मेडिकल की स्टूडेंट रही हैं और उनका हमेशा से ड्रीम एक एक्ट्रेस बनने का था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो