script‘मिशन मंगल’ और ‘बाटला हाउस’ के Box Office Collection में है इतना फासला, जानें कुल कमाई | Mission Mangal and Batla house box office collection comparison | Patrika News

‘मिशन मंगल’ और ‘बाटला हाउस’ के Box Office Collection में है इतना फासला, जानें कुल कमाई

locationमुंबईPublished: Aug 22, 2019 12:18:32 pm

Box Office Collection: अक्षय कुमार की ‘मिशन मंगल’ ( Mission Mangal ) और जॉन अब्राहम की ‘बाटला हाउस’ ( Batla House ) में बॉक्स ऑफिस पर होड़ चल रही है। दोनों मूवीज को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया हैै।

Akshay Kumar

Akshay Kumar

मुंबई। इस स्वतंत्रता दिवस पर जोरशोर से दो फिल्में रिलीज हुई। अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) स्टारर ‘मिशन मंगल’ ( Mission Mangal ) और जॉन अब्राहम ( John Abraham ) की ‘बाटला हाउस’ ( Batla House )। दोनों मूवीज की खास बात है इनमें भरा गया देश प्रेम। ‘मिशन मंगल’ में जहां देश के अंतरिक्ष में मुकाम बनाने की गौरवमयी कहानी है तो ‘बाटल हाउस’ में पुलिस के फर्ज पर राजनीतिक दबाव का तानाबाना। दोनों मूवीज ने टिकट खिड़की ( Box office Collection ) पर अच्छी ओपनिंग की। रिलीज के 7 दिन बाद इन फिल्मों ने जमकर कमाई की है।

akshay kumar

मिशन मंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ( Mission Mangal Box office collection )

अक्षय कुमार की मूवी ‘मिशन मंगल’ को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। इसरो के मंगल मिशन पर आधारित इस मूवी ने पहले ही दिन 29.16 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। पहले वीकेंड में ही इस मूवी ने 97.56 करोड़ की कमाई की। इससे मिशनमंगलवार मंगल अक्षय की पहले वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई। इससे पहले 2.0 ने 95 करोड़ और केसरी ने 78.07 करोड़ का बिजनेस किया था। इस सप्ताह के मंगलवार तक ‘मिशन मंगल’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 114.39 करोड़ रुपए हो गया। बुधवार और गुरुवार के कलेक्शन ( Mission Mangal Total Box office collection ) को मिलाकर यह मूवी 120 करोड़ रुपए तक कारोबार कर सकती है।

'Batla House' ट्रेलर: 1एनकाउंटर ने बदली पुलिसअफसरों की जिंदगी, 11 साल बाद सामने आई कहानी

बाटला हाउस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ( Batla House Box office collection )
जॉन अब्राहम की ‘बाटला हाउस’ भी दर्शकों को रिझा रही है। इस मूवी ने पहले दिन 15.55 करोड़ के कलेक्शन से शुरूआत की। दूसरे दिन 15.55 करोड़, तीसरे दिन 8.84 करोड़, चौथे दिन 10.90 करोड़, पांचवे दिन 12.70 करोड़ रुपए की कमाई की। इस सप्ताह के सोमवार को 5.05 करोड़ और मंगलवार को 4.78 करोड़ की कमाई की है। इस तरह बॉटला हाउस का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 57.82 करोड़ रुपए हो गया है। बताया जाता है कि बुधवार और गुरुवार को मिलाकर ये मूवी 60 करोड़ से कुछ ज्यादा का कलेक्शन ( Batla House Total Box office collection ) कर सकती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो