scriptMission Mangal Preview : भारतीय सपनों के सच होने की कहानी है ‘मिशन मंगल’, पहले दिन कमाएगी इतने करोड़ | Mission Mangal Movie Preview and box office collection prediction | Patrika News

Mission Mangal Preview : भारतीय सपनों के सच होने की कहानी है ‘मिशन मंगल’, पहले दिन कमाएगी इतने करोड़

locationमुंबईPublished: Aug 14, 2019 08:54:07 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

मिशन मंगल, भारत के पहले मंगलयान को लांच करने की कहानी है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे वैज्ञानिकों ने ….
 
 

Mission Mangal

Mission Mangal

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की बहुप्रतिक्षित फिल्म मिशन मंगल कल यानी गुरुवार को 15 अगस्त के मौके पर रिलीज होने जा रही हैं। मिशन मंगल में मंगल ग्रह पर भारत की स्पेश की कहानी के बारे में बताया गया है। यह फिल्म इसरो के वैज्ञानिकों की कहानी पर आधारित है जिन्होंने मार्स ऑर्बिटर मिशन में योगदान दिया था। इस फिल्म को जगन शक्ति ने निर्देशित और आर.बाल्की ने प्रोड्यूस किया है। अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हरी और नित्या मेनन मुख्य किरदारों में हैं। नित्या दक्षिण भारतीय फिल्मों की कलाकार हैं और मिशन मंगल से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।

Mission Mangal

ये है कहानी
मिशन मंगल, भारत के पहले मंगलयान को लांच करने की कहानी है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे वैज्ञानिकों ने तमाम निजी मुश्किलों से जूझते हुए मंगलयान जैसे महत्वाकांक्षी मिशन को अंजाम दिया। कड़ी मेहनत से टीम वर्क के जरिए लक्ष्य को हासिल करते हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार वैज्ञानिक राकेश धवन की भूमिका में नजर आएंगे। जिन्होंने साल 2013 में भारत की ओर मार्स पर पहला सैटेलाइट भेजने का सपना पूरा किया था। वहीं अभिनेत्री विद्या बालन तारा शिंदे की भूमिका में हैं, जो इस प्रोजेक्ट में राकेश धवन के साथ थीं। यह फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित है, इसमें केवल कुछ रचनात्मक स्वतंत्रता ली गई है। यह कहानी है भारत के पहले मार्स मिशन यानी मंगलयान की। इस फिल्म को बॉलीवुड की पहली स्पेस फिल्म बताया जा रहा है और भारत के उन गौरव पलों को फिल्म में समेटा गया है। फिल्म इसरो की उन महिला वैज्ञानिकों की कहानियों को बयां करती है, जो अपने निजी जीवन और अंतरिक्ष एजेंसी के मंगल कार्यक्रम को लेकर अपनी प्रतिबद्धता के बीच बेहतरीन तालमेल बैठाती हैं।

पहले दिन कमाएगी इतने करोड़
ट्रेड जानकारों को अक्षय कुमार की इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। 15 अगस्त की छुट्टी के दिन रिलीज होने की वजह से इस फिल्म को ज्यादा फायदा होगा। जानकार मानते हैं कि ‘मिशन मंगल’ पहले दिन 25-30 करोड़ की कमाई कर सकती है। फिल्म की एडवांस बुकिंग की भी अच्छी रिपोर्ट है। वहीं इस दिन जॉन अब्राहम की फिल्म ‘बाटला हाउस’ भी रिलीज हो रही है। माना जा रहा है कि इस फिल्म से अक्षय कुमार की ‘मिशन मंगल’ को कड़ी टक्कर मिलेगी।

Mission Mangal

इसरो के 50 साल पूरे
खास बात यह है कि मिशन मंगल इसरो के 50 साल पूरे होने के मौके पर रिलीज हो रही है। इसरो की स्थापना 1969 में 15 अगस्त को हुई थी। इसरो में शूटिंग की इजाजत ना मिलने की वजह से इसके दृश्यों को शूट करने के लिए मुंबई के फिल्म सिटी
में सेट लगाया गया था।

Mission Mangal
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो