scriptअगर मां नहीं होती तो FLOP हो जाती बॅालीवुड की ये 5 बड़ी फिल्में… | mothers day 2018 special bollywood movies | Patrika News

अगर मां नहीं होती तो FLOP हो जाती बॅालीवुड की ये 5 बड़ी फिल्में…

Published: May 12, 2018 12:28:12 pm

Submitted by:

Riya Jain

बॅालीवुड इंडस्ट्री में भी मां पर आधारित कई फिल्में बनी हैं।

mothers day special movies

mothers day special movies

हर किसी की जिंदगी में मां की भूमिका सबसे अनोखी होती है। मां की जगह किसी भी शख्स की जिंदगी में कोई नहीं ले सकता। बॅालीवुड इंडस्ट्री में भी मां पर आधारित कई फिल्में बनी हैं। यह वो फिल्में हैं जो मां की भूमिका के बिना अधूरी हैं। तो आइए देखते है इन खास फिल्मों के नाम…

shakti

1. शक्ति

करिश्मा कपूर की फिल्म ‘शक्ति’ एक ऐसी मां की कहानी थी जिसके ससुराल वाले उस मां से उसके बच्चे को छीनना चाहते थे। इस फिल्म के एक-एक सीन को देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। नाना पाटेकर और शाहरुख खान ने भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी।

 

 

mother india

2. मदर इंडिया

फिल्म ‘मदर इंडिया’ की कहानी एक ऐसी मां की कहानी थी जिसके पति की मौत के बाद बड़े संघर्ष के साथ वो अपने बच्चों को पालती है। यह फिल्म अपने जमाने की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। मदर इंडिया में नरगित दत्त ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

 

 

we are a family

3. वी आर ए फैमिली

काजोल की फिल्म ‘वी आर ए फैमिली’ बहुत ही इमोश्नल फिल्म है। इस फिल्म की कहानी एक नहीं दो मां की कहानी है। फिल्म में काजोल को कैंसर हो जाता है जिसके बाद वह अपने पति ( अर्जुन रामपाल) की गर्लफ्रेंड (करीना कपूर) को एक मां की सारी जिम्मेदारियां समझाती है ताकि उसके मरने के बाद करीना उसके बच्चों का पालन पोषण कर सके।

 

karan arjun

4. करण अर्जुन

‘ये बंधन तो प्यार का बंधन है, जन्मों का संगम है’…ये मशहूर गाना तो आपने सुना ही होगा। फिल्म ‘करण अर्जुन’ का यह लोकप्रिय गीत आज भी लोगों की जुबान पर है। इस फिल्म की कहानी भी मां के ईर्द-गिर्द घूमती है। एक मां के दोनों बेटे ‘करण- अर्जुन’ मर जाते हैं लेकिन उनके मरने के बाद भी वह आस लगाए बैठी रहती है कि ‘ मेरे करण- अर्जुन आएंगे’। इसके बाद उनके बेटों का दूसरा जन्म होता है और अंत में एक बार फिर मां अपने बच्चों से मिल जाती है।

kya kehna

5. क्या कहना

प्रीति जिंटा की फिल्म ‘क्या कहना’ उनकी बेहतरीन फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में वह एक कॅालेज गर्ल का किरदार अदा करती हैं। अपने ब्वॅायफ्रेंड से वह प्रेग्नेंट हो जाती हैं लेकिन उनका ब्वॅायफ्रेंड उन्हें अपनाने से इनकार कर देता है। इसके बाद उनका खुद का परिवार भी उन्हें नहीं स्वीकार करता। लेकिन इन सब के बावजूद वह अपने बच्चे को कोख में रखती है और उसे जन्म देती है।

 

 

 

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो