script

तारक मेहता की बबीता जी ने घटाया अपना वजन, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

locationनई दिल्लीPublished: Nov 13, 2021 04:40:55 pm

Submitted by:

Sunita Adhikari

बबीता जी का किरदार एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता प्ले करती हैं। असल जिंदगी में भी उनपर कई लोग फिदा हैं। क्योंकि शो के साथ-साथ मुनमुन रियल लाइफ में भी काफी ग्लैमरस हैं। ऐसे में फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं।

munmun_dutta_.jpg

Munmun Dutta

नई दिल्ली। नई दिल्ली। टीवी का सबसे लंबा चलने वाला शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को काफी पसंद किया जाता है। यह शो सालों से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है। शो में कई किरदार हैं, जिनका अपना अलग-अलग अंदाज है। हर किरदार लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। शो का मेन किरदार जेठालाल का है, जो अपने पड़ोस में रहने वाली बबीता जी पर फिदा है। बबीता जी का किरदार एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता प्ले करती हैं। असल जिंदगी में भी उनपर कई लोग फिदा हैं। क्योंकि शो के साथ-साथ मुनमुन रियल लाइफ में भी काफी ग्लैमरस हैं। ऐसे में फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं।
मुनमुन दत्ता की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्हें इंस्टाग्राम पर ६ मिलियन लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में वह फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब मुनमुन ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन लुक की तस्वीर शेयर की है। पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने पहले के लुक और अभी के लुक में अंतर बताने की कोशिश की है।
यह भी पढ़ें

काजोल की इस आदत से परेशान हुए अजय देवगन, बोले- पहले ऐसा नहीं करती थी लेकिन बुढ़ापे में…

इस तस्वीर को मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। पोस्ट में उनकी दो तस्वीरें नजर आ रही है। पहली तस्वीर में उनका वजन थोड़ा बढ़ा हुआ है। वहीं, दूसरी तस्वीर में वो बिल्कुल फिट दिखाई दे रही हैं। पहली फोटो में मुनमुन सलवार शूट में नजर आ रही हैं। दूसरी में उन्होंने जिम आउटफिट पहना हुआ है। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मैंने @itsallaboutjourney के साथ कोलैबोरेट किया और उनका प्रोग्राम ज्वाइन किया, जिससे मुझे काफी प्रेरणा मिली। मुनमुन दत्ता ने बताया कि वेट लॉस के लिए वह लगातार हेल्दी डाइट लेती थीं और रोजाना एक्सरसाइज करती थीं।’
यह भी पढ़ें

क्या है वो एक चीज, जिसकी वजह से जूही चावला की बेटी को होती है शर्मिंदा

मुनमुन दत्ता का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उनकी तस्वीर पर पांच लाख तक लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस उनकी पोस्ट पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। यूजर्स कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने ये तक कह दिया कि पहले हो या बाद में लेकिन जेठा की तरह हमेशा मैं आपसे प्यार करता हूं।

ट्रेंडिंग वीडियो