script42 की उम्र में दुनिया छोड़ गए वाजिद खान, देखें फैमिली संग खास तस्वीरें | Patrika News
बॉलीवुड

42 की उम्र में दुनिया छोड़ गए वाजिद खान, देखें फैमिली संग खास तस्वीरें

5 Photos
4 years ago
1/5

इंडस्ट्री के फेमस म्यूजिक कंपोजर, सिंगर वाजिद खान ( wajid khan ) का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। वाजिद के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वाजिद के बारे में कहा जाता है कि वह बहुत ही सीधे-साधे और हंसमुख इंसान थे। बॉलीवुड की तमाम हस्तियां उनके व्यवहार के बारे में बात कर रही हैं।

2/5

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले काफी समय से वाजिद के लंग्स ने काम करना बंद कर दिया था। हाल ही में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो वाजिद का निधन कार्डियेक अरेस्ट के चलते हुआ, लेकिन कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि उन्हें कोरोना हो गया था। वे पिछले तीन दिन से वेंटलेटर पर थे। बताया जा रहा है कि वे करीब पिछले तीन महीने से अस्पताल में भर्ती थे।

3/5

हालांकि, अभी तक वाजिद के निधन पर उनकी फैमिली की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है कि उनका देहांत किडनी के संक्रमण के चलते हुआ है या फिर आर्ट अटैक के चलते। वाजिद एक परिवार से संबंध रखते थे जिसमें शुरुआत से संगीत का माहौल रहा है।

4/5

वे फेमस तबलावादक उस्ताद शराफत खान के बेटे हैं। वाजिद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। साजिद-वाजिद के खून में ही संगीत बसता है। उनके नाना अहमद खान साहब को पद्मश्री मिल चुका था।

5/5

वाजिद अपने बच्चों के बेहद करीब थे। बॉलीवुड सिंगर वाजिद खान ने 2003 में यास्मीन खान से शादी की थी। वाजिद अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़कर चले गए हैं। वे एक बेटा और एक बेटी के पिता हैं। उन्हें फैमिली के साथ कई बार इवेंट्स में सपॉट किया गया था।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.