scriptम्यूजिक लवर्स और आर्ट से जुड़े लोगों को बेसब्री से है एमटीवी इंडिया म्यूजिक समिट का इंतजार | Music lovers eager for Mtv India music summit 2018 in Jaipur | Patrika News

म्यूजिक लवर्स और आर्ट से जुड़े लोगों को बेसब्री से है एमटीवी इंडिया म्यूजिक समिट का इंतजार

locationमुंबईPublished: Oct 10, 2018 02:35:09 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

इंटरनेशनल म्यूजिक का संगम होगा म्यूजिक समिट, 12 अक्टूबर से तीन दिवसीय समिट कूकस रोड स्थित होटल फेयरमॉन्ट में

MTV India Music Summit 2018

MTV India Music Summit 2018

सच्चे सुरों की महफिल का इंतजार पूरा देश कर रहा है, लेकिन जयपुर के लोग इसे लेकर खासा उत्साहित है। शहर के म्यूजिक लवर्स से लेकर सिटी सेलेब्स राजस्थान पत्रिका की पैटर्नशिप में आयोजित होने वाले एमटीवी इंडिया म्यूजिक समिट को जयपुराइट्स के लिए एक खासा तौहफा बता रहे हैं। 12 अक्टूबर से तीन दिवसीय समिट कूकस रोड स्थित होटल फेयरमॉन्ट में होगा आयोजित होगा। यह म्यूजिक समिट राजस्थान पत्रिका की पैटर्नशिप में आयोजित होगा। समिट में म्यूजिक की हर विधा समाहित नजर आएगी। जहां देश-दुनिया के नामचीन म्यूजिशियन मंच पर म्यूजिक से जुड़े विषयों पर संवाद करेंगे, बल्कि ऑडियंस के बीच लाइव परफॉर्मेंस देकर अपनी काम को प्रदर्शित भी करेंगे।

भाषाओं को एकाकार करेगा समिट
बॉलीवुड सिंगर रवीन्द्र उपाध्याय ने बताया कि राजस्थान पत्रिका का यह इनिशिएटिव जयपुराइट्स के लिए खास होगा, इसमें म्यूजिक की विभिन्न विधाएं देश-दुनिया की भाषाओं को एकाकार करती नजर आएगी। जयपुर में हुए पहले समिट का गवाह भी बना हूं, इसलिए कह सकता हूं कि यह समिट जयपुर के लिए एक नई परिभाषा गढ़ता नजर आएगा। इसमें पूर्वोतर के बैंड से लेकर क्लासिकल म्यूजिक और इंस्ट्रूमेट्ल म्यूजिक के साथ बॉलीवुड म्यूजिक की खूबसूरती दिखाई देने वाली है। जयपुर के म्यूजिक लवर्स दुनियाभर में अपनी पहचान रखते हैं और एेसे में यह समिट यहां के लोगों को म्यूजिक से अच्छे से कनेक्ट करने वाला साबित होगा।
म्यूजिक लवर्स और आर्ट से जुड़े लोगों को बेसब्री से है एमटीवी इंडिया म्यूजिक समिट का इंतजार

नए टैलेंट को मौका मिलता है
एक्टर नवीन शर्मा ने कहा कि कला और संस्कृति में राजस्थान का कोई मुकाबला नहीं है, म्यूजिक को भी यहां बहुत सम्मान मिलता है। यहां के कलाकारों ने इंटरनेशनल लेवल पर परचम लहराया है, एेसे में दुनियाभर के म्यूजिशियंस को पिंकसिटी की धरा पर देखना रोचक होगा। इस इनिशिएटिव के लिए पत्रिका धन्यवाद का पात्र है, जिसने नामचीन कलाकारों से रूबरू होने का मौका दे रहा है। यहां से बहुत से नए टैलेंट को जगह मिलने वाली है और बहुत लोग इंस्पायर होकर इसे प्रोफेशन बनाएंगे।

म्यूजिक लवर्स और आर्ट से जुड़े लोगों को बेसब्री से है एमटीवी इंडिया म्यूजिक समिट का इंतजार

राजस्थान के कण-कण में म्यूजिक

एक्ट्रेस निशा पारीक ने बताया कि राजस्थान का कल्चर पूरे दुनियाभर में अपनी पहचान रखता है। यहां के कण-कण में म्यूजिक है, एेसे में यह समिट लोगों को कनेक्ट करने वाला साबित होगा। हम मुम्बई में रहते हैं, लेकिन अधिकांश समय देखते हैं कि नामचीन म्यूजिशियन जयपुर में शो कर रहे हैं या यहां से इंस्पायर होकर अपना म्यूजिक बना रहे हैं। एेसे में यह समिट म्यूजिक की नई अवधारणा को पैदा करने वाला रहेगा।
म्यूजिक लवर्स और आर्ट से जुड़े लोगों को बेसब्री से है एमटीवी इंडिया म्यूजिक समिट का इंतजार
फनकारों को सुनना हमेशा यादगार

प्रसिद्ध मूर्तिकार अर्जुन प्रजापति ने कहा कि हम पिछली बार भी पत्रिका के इंडिया म्यूजिक समिट के गवाह रहे हैं और इंटरनेशनल कलाकारों को म्यूजिक पर बात करते सुना है। यहां क्लासिकल से लेकर बॉलीवुड और फोक फनकारों को सुनना यादगार रहता है। यह नए कलाकारों के लिए बहुत ही खास जगह है और म्यूजिक में इंटरेस्ट रखने वाले युवाओं के लिए भी यह बहुत खास मंच है।
युवाओं को मिलेगी दिशा

थिएटर एक्ट्रेस कशिश भाटिया ने बताया कि यंगस्टर्स म्यूजिक समिट को लेकर खासे उत्साहित है, इसमें विभिन्न विधाओं के म्यूजिक के बारे में न केवल जानकारी मिलती है, बल्कि उन आर्टिस्ट्स से रूबरू होने का मौका मिलता है जो अक्सर टीवी या मंच पर नजर आते हैं। राजस्थान पत्रिका के इस इनिशिएटिव की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। हम हमारे दोस्तों के साथ इस बार भी समिट में अपने फेवरिट म्यूजिशियंस को सुनने को लेकर उत्साहित है।
अनुराग त्रिवेदी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो