पुलिस से जानकारी लेने पर पता चला है की करण काफी वक्त से अपने एक दोस्त के घर रह रहे थे। और उनके दोस्त ने बांद्रा की 12वीं मंजिल की बिल्डिंग पर एक फ्लैट ले रखा था।
जब इस बारे में गहराई से छानबीन की गई तो पता चला की करण पिछले काफी दिनों से डिप्रेशन में थे। वह बहुत अच्छा पियानो बजाते थे। कई कंसर्ट में वह अपना हुनर दिखा चुके थे। एक महीना पहले ही मुंबई में अपनी किस्मत आजमाने पहुंचे थे। कहा जा रहा था की कुछ ही दिनों में उसके काफी अच्छे कॅान्टैक्टस बन चुके थे। बड़े बड़े संगीतकार उसके इस हुनर की तारीफ करते थे।
उस दिन रात करीब साढ़े आठ बजे करण रिषि और अन्य दोस्तों के साथ कमरे में टेलीविजन देख रहे थे। कहा जा रहा है वे सभी उस वक्त नशे में थे। इसी बीच वह उठे और खिड़की के करीब जाकर अचानक कूद गए। जैसे ही उनके दोस्तों को इस बात की खबर हुई वे तुरंत उन्हें हॅास्पिटल ले जाया गए लेकिन अफसोस इसी बीच वे अपनी जान से हाथ धो बैठे थे।