बॉलीवुड

SHOCKING: तो क्या इस वजह से इस संगीतकार ने 12वी मंजिल से कूदकर दी जान ! जाने पूरी खबर…

SHOCKING: तो क्या इस वजह से इस संगीतकार ने 12वी मंजिल से कूदकर दी जान ! जाने पूरी खबर…

Sep 11, 2017 / 11:50 am

Riya Jain

karan joseph

खबर है की शनिवार 9 सितंबर को बंगलुरु के रहने वाले 29 वर्षीय संगीतकार करण जोसेफ ने मुंबई के बांद्रा की बिल्डिंग से कूदकर खुदकुशी कर ली है। वे बिल्डिंग की 12वीं मंजिल से कूद पड़े।

पुलिस से जानकारी लेने पर पता चला है की करण काफी वक्त से अपने एक दोस्त के घर रह रहे थे। और उनके दोस्त ने बांद्रा की 12वीं मंजिल की बिल्डिंग पर एक फ्लैट ले रखा था।

जब इस बारे में गहराई से छानबीन की गई तो पता चला की करण पिछले काफी दिनों से डिप्रेशन में थे। वह बहुत अच्छा पियानो बजाते थे। कई कंसर्ट में वह अपना हुनर दिखा चुके थे। एक महीना पहले ही मुंबई में अपनी किस्मत आजमाने पहुंचे थे। कहा जा रहा था की कुछ ही दिनों में उसके काफी अच्छे कॅान्टैक्टस बन चुके थे। बड़े बड़े संगीतकार उसके इस हुनर की तारीफ करते थे।

 

 

https://twitter.com/hashtag/KaranJoseph?src=hash
उस दिन रात करीब साढ़े आठ बजे करण रिषि और अन्य दोस्तों के साथ कमरे में टेलीविजन देख रहे थे। कहा जा रहा है वे सभी उस वक्त नशे में थे। इसी बीच वह उठे और खिड़की के करीब जाकर अचानक कूद गए। जैसे ही उनके दोस्तों को इस बात की खबर हुई वे तुरंत उन्हें हॅास्पिटल ले जाया गए लेकिन अफसोस इसी बीच वे अपनी जान से हाथ धो बैठे थे।
हाल में करण की मौत की खबर सुनकर बॉलीवुड के जाने-माने संगीतकार विशाल ददलानी ने भी ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा,-करण काफी होनहार था। अभी तो उसे अपनी जिंदगी में और अच्छा मुकाम हासिल करना था। ये बहुत गलत हुआ। ऐसे कैसे संगीत भारत में आगे बढ़ेगा।
 

 

https://twitter.com/hashtag/KaranJoseph?src=hash
फिलहाल करण के घरवालों को सूचना दे दी गई है। साथ ही सुनने में आया है की करण अपने पीछे कोई सुसाइड नोट भी छोड़कर नहीं गए हैं।

 बता दें आज आज World Suicide Prevention Day है। इसे लेकर अभिनेता ऋतिक रोशन ने एक वीडियो भी ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है की,- आज इस वल्ड सुसाइड प्रीवेंशन डे पर प्रतिज्ञा लें की आप उसकी बात सुनेंगे और एक जान बचाएंगे।
 

 

Home / Entertainment / Bollywood / SHOCKING: तो क्या इस वजह से इस संगीतकार ने 12वी मंजिल से कूदकर दी जान ! जाने पूरी खबर…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.