scriptमुंबई में लॉकडाउन लगते ही एक्ट्रेस नीना गुप्ता पहुंची अपने घर मुक्तेश्वर | Neena Gupta arrives in Uttarakhand as soon as lockdown in Mumbai | Patrika News

मुंबई में लॉकडाउन लगते ही एक्ट्रेस नीना गुप्ता पहुंची अपने घर मुक्तेश्वर

Published: Apr 16, 2021 10:53:37 pm

Submitted by:

Shweta Dhobhal

देशभर में कोरोनावायरस तेजी से बढ़ा रहा है। ऐसे में एक बार फिर से कई राज्यों में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। महाराष्ट्र में लॉकडाउन लग गया है। वहीं एक्ट्रेस नीना गुप्ता एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Neena Gupta arrives in Uttarakhand as soon as lockdown in Mumbai

Neena Gupta arrives in Uttarakhand as soon as lockdown in Mumbai

नई दिल्ली। देशभर में एक बार फिर से कोरोनावायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। एक दिन में कई नए केस सामने आ रहे हैं। वहीं एक बार फिर देशभर में लॉकडाउन के हालत बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। देश के कई राज्यों में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहेगा। वहीं लोगों ने अपने-अपने घर जाना भी शुरू कर दिया है। इस बीच बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस नीना गुप्ता भी महाराष्ट्र छोड़ अपने घर उत्तराखंड पहुंच गई हैं। एक्ट्रेस की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

Neena Gupta

उत्तराखंड पहुंची एक्ट्रेस नीना गुप्ता

दरअसल, मुंबई में भी तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ गए हैं। वहीं बढ़ते मामलों के देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी है। जिसके बाद एक्ट्रे नीना गुप्ता मुंबई छोड़ तुरंत अपने घऱ उत्तराखंड मुक्तेश्वर पहुंच गई हैं। वहां से एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह घर में कैसे रहा जाए उसके बारें में बात करती हुईं दिखाई दे रही हैं।

यह भी पढ़ें

जब Neena Gupta को लगा बेटी मर तो नहीं गई है’, सोशल मीडिया पर Masaba का पोस्ट यह हुआ वायरल

Neena Gupta

घर में कपड़े सूखते हुए अच्छा लगता है

वीडियो में नीना गुप्ता कहती हैं कि मुंबई में लॉकडाउन हो गया है और भागकर अपने घर आ गई हैं। वीडियो में नीना अपने घर को दिखाती हुईं नज़र आ रही हैं। जहां पर उनके कपड़े सूखते हुए दिखाई दे रहे हैं। नीना कहती हैं कि उन्हें तभी मज़ा आता है जब घर में कपड़े सूख रहे हों, और कपड़ों की धोने की मशीन खड़ी हो। नीना बताती हैं कि उनके पति को यह सब अच्छा नहीं लगता है। लेकिन नीना कहती हैं कि उन्हें यह ज्यादा पसंद आता है।

नीना गुप्ता की फिल्में

एक्ट्रेस नीना गुप्ता की सुपरहिट फिल्मों की बात करें तो इसमें बधाई हो, शुभ मंगल ज्यादा सावधान, मुल्क, और पिन्नी जैसी सुपरहिट फिल्मों में नीना गुप्ता मुख्य किरदार निभाती हुईं नज़र आई। उनकी एक्टिंग और काम की फैंस ने खूब तारीफ भी की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो