scriptनीना गु्प्ता ने कहा- हस्बैंड का इस्तेमाल करो… पहाड़ों पर मसाज कराती हुई आई नज़र | neena gupta in self quarantine with husband head mesaage photo viral | Patrika News

नीना गु्प्ता ने कहा- हस्बैंड का इस्तेमाल करो… पहाड़ों पर मसाज कराती हुई आई नज़र

locationनई दिल्लीPublished: Mar 23, 2020 06:21:52 pm

Submitted by:

Neha Gupta

नीना गुप्ता (Neena Gupta) ने पति से करवाई मसाज
कोरोना वायरस (Coronavirus) में नीना गुप्ता ले रही हैं पहाड़ो का मजा
कहा- पति का इस्तेमाल करो ना

neenagupta-2-1583213627.jpg

नई दिल्ली | कोरोना वायरस (Coronavirus) का असर पूरे विश्व में देखने को मिल रहा है। भारत में भी इसके मामले तेजी से सामने आ रहे हैं जिसको देखते हुए कई शहरों को लॉकडाउन कर दिया गया है। लोगों को घर से निकलने के लिए मना किया जा रहा है। इसमें बॉलीवुड भी लोगों से बार-बार अपील कर रहा है कि सभी की सुरक्षा के लिए घर पर ही रहें और बचाव करें। स्टार्स घर में अलग-अलग तरह से टाइमपाइस कर रहे हैं। इसी बीच बेबाक एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) भी पहाड़ो पर सेल्फ क्वारेन्टाइन इंजॉए कर रही हैं। एक फोटो सामने आई है जिसमें वो अपने पति से चंपी कराती हुई नज़र आ रही हैं।

View this post on Instagram

Huband ko istemal karo na

A post shared by Neena ‘Zyada’ Gupta (@neena_gupta) on

नीना गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो अपने हसबैंड से चंपी कराती हुई दिखाई दे रही हैं। फोटो में जो नजारा है वो पहाड़ो का है, जिससे पता चलता है कि वो अपने पहाड़ी वाले घर में हैं। नीना का ये घर उत्तराखंड के मुक्तेश्वर में हैं जहां वो अपने पति विवेक मेहरा के साथ वक्त बिता रही हैं। नीना ने फोटो शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन भी लिखा- पति का इस्तेमाल करो ना। नीना के इस पोस्ट को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। लोग नीना को अपना इंस्पीरेशन बता रहे हैं।

View this post on Instagram

Aabhaar sahit

A post shared by Neena ‘Zyada’ Gupta (@neena_gupta) on

इसके अलावा नीना ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू पर शाम 5 बजे घंटी बजाते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था। इस वीडियो में उनके पति बेल बजाते हुए दिखाई दिए थे। बता दें कि नीना गुप्ता वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशनशिप में रहने की वजह से काफी चर्चाओं में रही हैं। उन्होंने सिंगल मदर होते हुए बेटी मसाबा को बड़ा किया है। विवेक से उन्होंने साल 2008 में शादी की थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो