बॉलीवुड

Neena Gupta ने पति की फरमाइश पर गाया पहाड़ी गीत, देखें Video

एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) इन दिनों अपने पति विवेक मेहरा के साथ मुक्तेश्वर स्थित अपने घर में हैं। यहां से वह अपना अपडेट देती रहती हैं।

May 12, 2020 / 05:12 pm

Sunita Adhikari

Neena Gupta Sings Pahadi Song

नई दिल्ली: एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। नीना अपने विचारों को बेबाकी से सोशल मीडिया पर कहती हैं। इसके अलावा आपने उन्हें एक्सरसाइज करते हुए भी देखा होगा। लेकिन क्या आपने नीना गुप्ता को गाना गाते हुए देखा या सुना है? वो भी पहाड़ी गाना।
दरअसल, नीना गुप्ता इन दिनों मुक्तेश्वर (Mukteshwar) में रह रही हैं। यहां से वह कई वीडियोज़ अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल (Neena Gupta Instagram) एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह पहाड़ी गाना गा रही हैं। इस गाने की फरमाइश उनके पति ने की थी।
नीना मोहित चौहान का प्रसिद्ध गाना ‘चम्बा कितनी दूर’ गाती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘पति की फरमाइश थी तो।’ उनकी इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मुझे ऐसा लगा जैसे मैं भी वहीं पहाड़ियों पर तुम्हारे साथ थी नीना।’ वहीं एक्टर सतीश कौशिक लिखते हैं, ‘वाह नैंसी, इसे कहते हैं अपने में मस्त।’
आपको बता दें कि नीना गुप्ता इन दिनों अपने पति विवेक मेहरा के साथ मुक्तेश्वर स्थित अपने घर में हैं। यहां से वह अपना अपडेट देती रहती हैं। साथ ही मुक्तेश्वर की सुंदर वादियों का भी दीदार वीडियोज़ के जरिए कराती रहती हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / Neena Gupta ने पति की फरमाइश पर गाया पहाड़ी गीत, देखें Video

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.