scriptनेहा धूपिया- अंगद बेदी के घर आई नन्ही परी, पूरा परिवार पहुंचा अस्पताल | neha dhupia give birth to a baby girl | Patrika News

नेहा धूपिया- अंगद बेदी के घर आई नन्ही परी, पूरा परिवार पहुंचा अस्पताल

locationमुंबईPublished: Nov 18, 2018 02:06:15 pm

Submitted by:

Riya Jain

नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी के घर रविवार को बेटी ने जन्म लिया।

neha dhupia give birth to a baby girl

neha dhupia give birth to a baby girl

अभिनेत्री नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी के घर रविवार को बेटी ने जन्म लिया। उनके प्रचारक द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, नेहा ने रविवार को सुबह यहां महिला अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं।

neha-dhupia-give-birth-to-a-baby-girl
नेहा, अंगद ने इस साल मई में अचानक शादी कर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने अगस्त में नेहा की गर्भावस्था की पुष्टि की थी।

neha-dhupia-give-birth-to-a-baby-girl
उसके तीन महीने बाद बच्ची का जन्म हुआ है। नेहा ने इससे पहले कई तस्वीरें पोस्ट की थी, जिनमें उन्हें बेबी बंप के साथ देखा गया।
neha-dhupia-give-birth-to-a-baby-girl

इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘और यह नई शुरुआत। हम तीन।’ गर्भावस्था की घोषणा से पहले ही उनके गर्भवती होने के कयास लगाए जाने लगे थे, जब वह कई बार ढीले-ढाले कपड़ों में नजर आईं। अंगद ने इंस्टाग्राम पर खबरों की पुष्टि करते हुए कहा था, ‘हां, सभी अफवाहें सच हैं।’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो