scriptनेहा धूपिया : गुपचुप शादी, प्रे ग्रेंसी की खबरें, यहां जाने सच्चाई | neha dhupias father finally clears the air about her pregnancy | Patrika News

नेहा धूपिया : गुपचुप शादी, प्रे ग्रेंसी की खबरें, यहां जाने सच्चाई

Published: May 22, 2018 04:48:41 pm

Submitted by:

Preeti Khushwaha

नेहा के शादी में हुई जल्दबाजी को भी नेहा की प्रेग्रेंट होने की बात से भी जोड़ रहे हैं।

neha dhupiya

neha dhupiya

मई का महीना बॉलीवुड सेलेब्स की शादियों के नाम रहा। जहां सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की सभी रसमें चर्चा का विशष बनी रही। वहीं हिमेश रेशमिया और नेहा धूपिया की गुपचुप शादी ने सभी को हैरान कर दिया था। बता दें कि नेहा और अंगद की शादी से कहीं ज्यादा नेहा की प्रेग्रेंट होने की खबर चर्चा में रही है। वहीं लोगों ने नेहा के शादी में हुई जल्दबाजी को भी नेहा की प्रेग्रेंट होने की बात से भी जोड़ रहे हैं।

नेहा की प्रेग्नेंसी की खबर पर पिता ने तोड़ी चुप्पी:
नेहा धूपिया की शादी में हुई हड़बड़ी को लेकर लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद नेहा शादी से पहले ही प्रेग्रेंट हो गई हो जिसकी वजह से उनकी शादी जल्दबाजी में हुई है। वहीं हाल ही में नेहा के पिता ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं है। दोनों ने जल्दबाजी में शादी कर ली, इसलिए लोग ऐसे कयास लगा रहे हैं। ..लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। लोग अपनी इच्छा के मुताबिक चीजों को लेकर बात करते हैं और अफवाह फैलाते हैं।’

neha dhupiya hot photos

क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे से रचाई शादी:
बता दें कि नेहा ने क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के छोटे बेटे अंगद बेदी से पंजाबी रीति-रिवाज से शादी रचाई है। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। शादी से पहले दोनों को एक साथ कई बार स्पॉट किया गया है। कुछ महीने पहले नेहा और अंगद क्रिकेटर जहीर खान और सागरिका की शादी में भी साथ आए थे जहां दोनों ने डांस फ्लोर पर जम कर मस्ती की थी।

neha dhupiya hot pics

नेहा ने कराया बोल्ड फोटोशूट:
बता दें कि कुछ समय पहले ही नेहा धूपिया एक मैगजीन के कवर पेज पर नजर आई थी। जिसमें उन्होंने वाइन कलर के कपड़े पहने थे। अब एक बार फिर नेहा ने कवर पेज के लिए ठीक वैसा ही फोटोशूट करवाया है। नेहा अपने इस फोटोशूट की एक तस्वीर में बाथटब तो दूसरी तस्वीर में वह बैड पर लेटी नजर आ रही हैं। आप सभी को बता दें कि नेहा की इस फोटोशूट की तस्वीरों को मैक्सिम इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में नेहा का लुक काफी सेक्सी हैं।

neha dhupia
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो