scriptनिक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को दिया 2.5 करोड़ का ये बेशकीमती तोहफा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान | nick jonas gifts priyanka chopra a Mercedes car of 2.5 crore | Patrika News

निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को दिया 2.5 करोड़ का ये बेशकीमती तोहफा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

locationमुंबईPublished: Mar 13, 2019 09:11:52 am

Submitted by:

Riya Jain

पॅाप सिंगर Nick Jonas ने हाल में Priyanka Chopra को एक खास तोहफा दिया है।

पति निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को दिया 2.5 करोड़ का ये कीमती तोहफा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

पति निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को दिया 2.5 करोड़ का ये कीमती तोहफा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

इन दिनों देसी गर्ल Priyanka Chopra लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। पिछले साल उन्होंने अमरीकी पॅाप सिंगर Nick Jonas संग शादी की। शादी के बाद से दोनों को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। आपको बता दें शादी के बाद दोनों पहली बार एक साथ म्यूजिक वीडियो ‘Sucker’ में नजर आए। वीडियो में प्रियंका-निक की रोमांटिक केमेस्ट्री देखने लायक थी। इस गाने को जोनस ब्रदर्स ने गाया है। खास बात यह है की यह वीडियो Bilboard हॉट 100 Song Chart में नंबर1 पर पहुंच गया है।

nick-jonas-gifts-priyanka-chopra-a-mercedes-car-of-2-5-crore

जी हां, इस बात की जानकारी खुद निक जोनस ने दी। इसके बाद से प्र‍ियंका और निक काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसी के साथ हाल में न‍िक जोनस ने प्रियंका को एक खास गिफ्ट दिया है। जहां प्र‍ियंका ने गाना नंबर 1 होने पर ट्वीट किया। उन्होंने कहा, ‘जोनस ब्रदर्स का वीडियो एल्बम सकर बिलबोर्ड हॉट 100 सॉन्ग चार्ट में नंबर 1 पर पहुंच गया है। इससे ज्यादा मैं कभी प्राउड फील नहीं कर सकती।’

 

nick-jonas-priyanka-chopra
वहीं अब न‍िक ने भी प्र‍ियंका को एक महंगा सरप्राइज दिया है। न‍िक ने प्र‍ियंका को लगभग 2.5 करोड़ की कीमत की मर्सडीज Mercedes-Maybach S-Class तोहफे में दी है।
priyanka-chopra

जी हां, ब्‍लैक कलर की इस शानदार कार के साथ प्र‍ियंका ने हाल में एक तस्‍वीर अपने इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट की है। फोटो में न‍िक भी नजर आ रहे हैं। प्र‍ियंका ने ल‍िखा है, ‘जब पति नंबर वन बनता है तो पत्‍न‍ी को कार तोहफे में मिलती है।’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो