बॉलीवुड

VIDEO VIRAL: निक ने शेयर किया प्रियंका का ये मजेदार वीडियो, एक्ट्रेस की हरकतें देख हंस पड़ेंगे आप

हाल में निक ने प्रियंका का एक क्यूट वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है।

मुंबईDec 11, 2018 / 11:02 am

Riya Jain

nick jonas share cute video of priyanka chopra on instagram

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल में शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने इस 2 दिसंबर को शादी की है। शादी के बाद से प्रियंका और निक के बीच की बॅान्डिंग साफतौर पर देखी जा सकती है। इस वक्त ये जोड़ा एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंट कर रहा है। आपको बता दें हाल में प्रियंका और निक ईशा अंबानी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में शामिल हुए थे। अब वह ईशा अंबानी की शादी अटेंड करने वाले हैं। खैर, इन सबके बीच हाल में निक ने प्रियंका का एक क्यूट वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है।

निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर अपनी वाइफ प्रियंका का वीडियो शेयर किया जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘वह पहली बार एल्फ (ELF) देखते हुए।’ इस फिल्म को देखते हुए प्रियंका काफी क्यूट रिएक्शन्स दे रही हैं। कभी वह हंस रही हैं तो कभी गाती और मस्ती करते दिखाईं दे रही हैं। इस दौरान निक भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

 

nick-jonas-share-cute-video-of-priyanka-chopra-on-instagram

प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद ईशा अंबानी के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में शामिल हुई थीं। इस फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा ने देसी गर्ल पर डांस किया था। इस डांस का वीडियो सामने आया है। प्रियंका चोपड़ा के अलावा शाहरुख खान ने अपनी वाइफ गौरी खान के साथ स्पेशल परफॉर्मेंस दी।

 

https://twitter.com/priyankachopra?ref_src=twsrc%5Etfw
nick-jonas-share-cute-video-of-priyanka-chopra-on-instagram

बता दें अब निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की रिसेप्शन पार्टी 20 दिसंबर को होने जा रही है। इस रिसेप्शन में बी-टाउन के कई बड़े सेलेब्स शामिल हो सकते हैं। रिसेप्शन के बाद न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए अमेरिका रवाना हो सकती हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / VIDEO VIRAL: निक ने शेयर किया प्रियंका का ये मजेदार वीडियो, एक्ट्रेस की हरकतें देख हंस पड़ेंगे आप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.