scriptDil To Pagal Hai में Madhuri के अपोजिट नहीं कास्ट होना चाहती थीं कई एक्ट्रेसेस, Karisma Kapoor ने भी किया था मना | no actress wanted to be cast opposite madhuri dixit in dil to pagal ha | Patrika News

Dil To Pagal Hai में Madhuri के अपोजिट नहीं कास्ट होना चाहती थीं कई एक्ट्रेसेस, Karisma Kapoor ने भी किया था मना

Published: Jun 08, 2020 11:21:30 pm

Submitted by:

Neha Gupta

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर की दिल तो पागल है (Dil To Pagal Hai) की गिनती सुपरहिट फिल्मों में होती है। लेकिन कोई भी अभिनेत्री माधुरी के अपोजिट काम नहीं करना चाहती थी (No actress wanted to be cast opposite Madhuri) जिसकी बड़ी वजह थी।

Dil To Pagal Hai Trivia

Dil To Pagal Hai Trivia

नई दिल्ली | बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर की दिल तो पागल है (Dil To Pagal Hai) की गिनती सुपरहिट फिल्मों में होती है। फिल्म के एक अलग कॉनसेप्ट के साथ बड़े पर्दे पर लाया गया था और लोगों ने इसे खूब पसंद किया। दर्शकों को फिल्म की कास्ट भी बिल्कुल सटीक लगी थी लेकिन क्या आप जानते हैं कि माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के अपोजिट कोई भी एक्ट्रेस काम नहीं करना चाहती थी। बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर यश चोपड़ा (Yash Chopra) के निर्देशन में बनी ये फिल्म कास्टिंग को लेकर बहुत अटकी।

यश चोपड़ा की पहली पसंद करिश्मा कपूर थीं (Yash Chopra First Choice Karisma Kapoor) लेकिन पहले लोलो ने इस रोल के लिए मना कर दिया था। उसके बाद कई एक्ट्रेसेस को यश जी ने निशा का रोल ऑफर किया (Yash Offered Nisha Role many actresses) लेकिन कोई भी अभिनेत्री माधुरी के अपोजिट काम नहीं करना चाहती थी (No actress wanted to be cast opposite Madhuri) जिसकी बड़ी वजह थी।

दरअसल, करिश्मा कपूर के मना (Karisma Kapoor denied Nisha role) करने के बाद यश चोपड़ा ने मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) को निशा का रोल ऑफर किया लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया। उसके बाद जूही चावला (Juhi Chawla) को भी उन्होंने निशा के रोल के लिए मनाने की कोशिश की। लेकिन जूही भी माधुरी के अपोजिट सेकेंड लीड रोल नहीं करना चाहती थीं। उस दौरान माधुरी दीक्षित भी बेहद पॉपुलर थी और जूही (Madhuri Dixit Juhi Chawla) भी बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियों में शुमार थीं जिस कारण उन्होंने सेकेंड लीड रोल करने से इंकार कर दिया। इसका मुख्य कारण ये था कि निशा का रोल सेकेंड लीड था और फिल्म में इस किरदार को स्क्रीन स्पेस भी कम दिया गया था। जूही के बाद यश चोपड़ा काजोल (Kajol) और रवीना टंडन (Raveena Tandon) के पास भी गए थे लेकिन हर तरफ से उन्हें ना सुनने को ही मिला।

कोई भी अभिनेत्री माधुरी के सामने कम स्क्रीन स्पेस वाला रोल नहीं करना चाहती थी। यश चोपड़ा ने एक बार फिर करिश्मा को समझाया और इस बार वो मान गईं। करिश्मा ने निशा के किरदार को बखूबी निभाया और फिल्म में वो कहीं भी माधुरी से कमतर नहीं लगी। 1997 में रिलीज हुई दिल तो पागल है आज भी दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है। फिल्म के कई डायलॉग (Dil To Pagal Hai dailaogue) काफी फेमस हुए हैं। वहीं इसमें अक्षय कुमार ने स्पेशल परफॉर्मेंस भी दी थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो