बॉलीवुड

Nora Fatehi ने बोल्ड अंदाज में किया ऐसा डांस, इंटरनेट पर खूब हो रहा वायरल

नोरा फतेही का डांस वीडियो हो रहा है वायरल
बोल्ड अंदाज में नोरा फतेही ने दिखाया कातिलाना अंदाज
फैंस को नोरा का डांस स्टाइल आ रहा पसंद

 

Jan 09, 2021 / 10:27 pm

Neha Gupta

Nora Fatehi

नई दिल्ली | बॉलीवुड की डान्सिंग क्वीन नोरा फतेही (Nora Fatehi) के डांस के करोड़ों लोग दीवाने बन चुके हैं। नोरा अपने डांस वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वहीं उनके हॉट फोटोज और वीडियोज भी तेजी से वायरल होते हैं। नोरा के कई पुराने डांस वीडियो (Nora Fatehi dance video) भी इंटरनेट पर अचानक से पसंद किए जाने लगते हैं। हाल ही में नोरा का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो डांसिंग स्किल्स दिखाती हुई नजर आ रही हैं। गाने में नोरा बेहद बोल्ड अंदाज में डांस कर रही हैं।

https://twitter.com/hashtag/norafatehi?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

नोरा के साथ इस वीडियो में कोरियोग्राफर रजितदेव नजर आ रहे हैं। नोरा के डांस मूव्ज बेहद शानदार लग रहे हैं। नोरा अपनी इस डांसिंग स्टाइल से सभी को दीवाना बना रही हैं। नोरा के इस वीडियो पर फैंस बढ़चढ़ कर कमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो में नोरा शॉर्ट्स, स्लीवलेस टॉप में दिखाई दे रही हैं। नोरा का ये बोल्ड अवतार इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। नोरा के इस वीडियो को उनके फैंन ने शेयर किया है।

https://twitter.com/hashtag/NoraFatehi?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

बता दें कि हाल ही में नोरा के डांस की करीना कपूर खान ने अपने टॉक शो में भी खूब तारीफ की थी। नोरा ने बहुत कम वक्त में अपने डांस से लोगों दिलों में खास जगह बना ली है। आप भी नोरा का ये अंदाज देखकर उनके दीवाने हो जाएंगे। बॉडी सॉन्ग पर नोरा ने अपनी डांसिंग स्टाइल से सभी का दिल जीत लिया है।

Home / Entertainment / Bollywood / Nora Fatehi ने बोल्ड अंदाज में किया ऐसा डांस, इंटरनेट पर खूब हो रहा वायरल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.