script‘Nora Fatehi Video’ नोरा फतेही फिल्म फेयर अवार्ड के लिए छीना झपटी कर रोने लगी | Nora Fatehi, filmfare awards | Patrika News

‘Nora Fatehi Video’ नोरा फतेही फिल्म फेयर अवार्ड के लिए छीना झपटी कर रोने लगी

locationमुंबईPublished: Feb 05, 2020 08:49:28 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

‘Nora Fatehi Video’ नोरा फतेही फिल्म फेयर अवार्ड के लिए छीना झपटी कर रोने लगी

'Nora Fatehi Video'  नोरा फतेही फिल्म फेयर अवार्ड के लिए छीना झपटी कर रोने लगी

‘Nora Fatehi Video’ नोरा फतेही फिल्म फेयर अवार्ड के लिए छीना झपटी कर रोने लगी


डांस से दर्शकों का दिल जीतने वाली नोरा फतेही फिल्म फेयर अवार्ड को लेकर छीना झपटी कर रोते हुए नजर आई है। खुद के इस वीडियो को शेयर करते हुए नोरा फतेही अवार्ड पर अपना हक जता रही है। लेकिन इसी बीच रेमो डिसूजा नोरा के हाथ से अवार्ड छीनते हुए मेरा है कहते हुए उसे छीन ले जाते हैं। ऐसे में नोरा जमीन पर बैठकर रोने लगती है।

नोरा फतेही ‘Nora Fatehi’ के डांस के लोग फैन हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें नोरा फतेही ‘बाटला हाउस’ और ‘स्ट्रीट डांसर’ में अपनी परफोरमेंस के लिए अवार्ड सेरेमनी के दौरान स्पीच की तैयारी कर रही है। जिसमें नोरा उत्साह से कह रही है कि ‘इस लम्हे का मैंने पूरी जिंदगी इंतजार किया है’ इस अवार्ड को मैं डिजर्व करती हूं। मैं अपने परिवार, इंडिया, फैंस का आभार व्यक्त करती हूं। लेकिन इतना कहते ही वहां अचानक रेमो डिसूजा आकर अवार्ड छीनते हुए उस पर अपना हक जताते हुए कहते हैं यह मेरा है। नोरा फतेही बेहतरीन डांस के लिए जानी जाती है। उन्होंने तेलगु सहित अन्य फिल्मों में भी काम किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो