scriptसमुद्र के बीच नोरा फतेही ने किया अरेबिक डांस, क्रेजीनेस देखकर फैंस बोले – ‘हाय गर्मी’ | Nora fatehi Hot Sizzling dance on yatch with friends, Actress hot pics twitter Video goes viral | Patrika News

समुद्र के बीच नोरा फतेही ने किया अरेबिक डांस, क्रेजीनेस देखकर फैंस बोले – ‘हाय गर्मी’

locationनई दिल्लीPublished: Feb 07, 2023 04:24:33 pm

Nora Fatehi : यॉट पर अरेबिक डांस करके समुंदर में मस्ती करती नजर आईं नोरा फतेही। दुबई के समुद्र के बीच में अपने हॉट डांस मूव्स दिखाकर नोरा ने एक बार फिर से फैंस के दिलो को लूट लिया। डांस के दौरान नोरा की क्रेजीनेस देखकर फैंस कह रहें हैं हाय गर्मी।

norafatehivideo.gif

Nora Fatehi Dance

nora fatehi Video: नोरा फतेही इंडस्ट्री में अपनी डांसिंग स्किल्स और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों नोरा फतेही (Nora Fatehi Video) का एक लेटेस्ट वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोरा धमाकेदार डांस करती हुई नजर आ रहीं हैं। इस बार एक्ट्रेस किसी स्टेज या टीवी सेट पर नहीं बल्कि बीच समंदर में अपनी पूरी टोली के साथ डांस करती नजर आईं। नोरा के हॉट डांस मूव्स ने ठंड के मौसम में गर्मी बढ़ा दी है। नोरा की हॉटनेस देखकर फैंस कह रहें हैं ‘हाय गर्मी’। यह कहना गलत नहीं होगा कि एक बार फिर से नोरा की अदाओं को देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए हैं। नोरा का वायरल वीडियो हर जगह सोशल मीडिया पर सुनामी की तरह छाया हुआ है। नोरा की मदमस्त अदाएं देखकर कोई भी उनका पलभर में दीवाना हो जाएगा। दरअसल, नोरा ने अपने फ्रेंड्स के साथ सात समंदर पार दुबई में जाकर अपना 31वां जन्मदिन मनाया। नोरा ने खुद अपना किलर डांस अपनी सोशल मीडिया साइट पर शेयर किया है। कलरफुल फ्लॉवर प्रिंट स्कर्ट और शॉर्ट क्रॉप टॉप में नोरा बेहद सिजलिंग दिखीं। समुंद्र के बीच यॉट पर नोरा ने अपनी पूरी गर्लगैंग के साथ मस्ती और डांस किया। फैंस को नोरा का कातिलाना डांस बेहद पसंद भी आ रहा है। फैंस लगातार नोरा के वीडियो को जूम करके देख रहे है। इस वीडियो में अरेबिक डांस करती नोरा बेहद खुश नजर आ रहीं हैं तो वहीं उनकी फ्रेंड्स उनके डांस पर तालियां बजा रहीं हैं।
https://twitter.com/bunnyAmnansh/status/1622907410875846658?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/bunnyAmnansh/status/1622898144387416064?ref_src=twsrc%5Etfw

यॉट पर अरेबिक सॉन्ग पर किया ताबातोड़ डांस

नोरा ने एक अरेबिक सॉन्ग पर अरेबिक डांस मूव्स भी दिखाए। नोरा ने पहले अकेले ही कमरिया मटकाई। इसके बाद नोरा के डांस को उनकी बाकी फ्रेंड्स ने ज्वाइन कर लिया। अपनी गर्लगैंग के साथ नोरा फतेही बेहद खुश नजर आईं।

नोरा फतेही का लाजवाब कैप्शन

नोरा फतेही (Nora Fatehi Video) ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं अंटेशन पाना चाहती थी, लेकिन अंटेशन ने मुझे पा लिया। हैशटैग बर्थडे बिहेवियर।’ नोरा के इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर उन्हें अभीतक जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। हालांकि नोरा का जन्मदिन ठीक एक ही पहले यानी की 6 फरवरी को था।

यह भी पढ़ें

सुर्ख लाल जोड़े में नजर आईं कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ का लुक भी दिखा किलर



https://twitter.com/bunnyAmnansh/status/1622898195163680769?ref_src=twsrc%5Etfw

शिप पर दोस्तों संग बेली डांस करके सबका दिल जीत चुकी गॉर्जियस एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने हाल ही में इंटरनेशनल रैपर निकी मिनाज के साथ कोलाबोरेट किया है। जैक नाइट संग उनके म्यूजिक वीडियो ‘डर्टी लिटिल सीक्रेट’ (Dirty Little Secret) ने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी। पिछले साल दिसंबर 2022 में, नोरा ने दोहा, कतर में फीफा वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्मेंस दी थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो नोरा को आखिरी बार मलाइका अरोड़ा के रियलिटी शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ (moving in with malaika) के एक एपिसोड में देखा गया था। इसके अलावा वो सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की फिल्म ‘थैंक गॉड’ में भी दिखाई दी थीं।

यह भी पढ़ें

मंडे टेस्ट में फेल हुई पठान, कमाई के मामले में लगा झटका, 1000 करोड़ कमाने में लगेगी देर



https://twitter.com/bunnyAmnansh/status/1622898527318982656?ref_src=twsrc%5Etfw
https://youtu.be/Tb6xGDiSscc
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो