scriptनोरा फतेही का नया गाना हुआ वायरल, ऐसे नए अंदाज और डांस मूव्ज पहले नहीं देखे होंगे | Nora Fatehi new dance video song Pepeta | Patrika News

नोरा फतेही का नया गाना हुआ वायरल, ऐसे नए अंदाज और डांस मूव्ज पहले नहीं देखे होंगे

locationमुंबईPublished: Sep 10, 2019 05:23:31 pm

नोरा फतेही ( Nora Fatehi ) का एक और गाना सामने आया है। ‘पपेटा’ ( Pepeta ) के नाम से रिलीज हुए इस गाने को उनके फैंस पसंद कर रहे हैं।

नोरा फतेही का नया गाना हुआ वायरल, नए अंदाज और डांस मूव्ज पहले नहीं देखे होंगे

नोरा फतेही का नया गाना हुआ वायरल, नए अंदाज और डांस मूव्ज पहले नहीं देखे होंगे

मुंबई। ‘दिलबर गर्ल’ नोरा फतेही ( Nora Fatehi ) ने अपने लिए डांस के क्षेत्र में एक अलग ही मुकाम बना लिया है। उनकी गाने में एंट्री का मतलब है कि गाना युवाओं को खूब लुभाएगा। दिलबर सांग से पॉपुलर हुई नोरा ने राजकुमार राव की ‘स्त्री’ मूवी में ‘कमरिया….’ गाने के बाद जॉन अब्राहम की ‘बाटला हाउस’ मूवी में ‘साकी साकी…’ पर डांस कर अपनी लोकप्रियता में इजाफा किया है। अब उनका एक और गाना सामने आया है। ‘पपेटा’ ( Pepeta ) के नाम से रिलीज हुए इस गाने को उनके फैंस पसंद कर रहे हैं।

नोरा फतेही का नया गाना हुआ वायरल, नए अंदाज और डांस मूव्ज पहले नहीं देखे होंगे

नोरा फतेही के ‘पपेटा’ म्यूजिक वीडियो को एक दिन में 27 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। नोरा ने ये गाना अपने यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अकेले इंस्टाग्राम पर इसे 9 लाख से अधिक बार देखा गया है। ‘पपेटा’ वीडियो में उनके साथ साउथ अफ्रीकन म्यूजिशियन वेनीबॉय नजर आ रहे हैं। बीच पर शूट हुए इस म्यूजिक वीडियो में नोरा ने गजब का डांस किया है।

नोरा फतेही का नया गाना हुआ वायरल, नए अंदाज और डांस मूव्ज पहले नहीं देखे होंगे
https://twitter.com/hashtag/Pepeta?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

नोरा फतेही की आने वाली फिल्म की बात करें तो उनके खाते में फिलहाल ‘स्ट्रीट डांसर’ मूवी है। इस मूवी में मुख्य भूमिकाओं में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर होंगे। डासं पर आधारित इस मूवी को 24 जनवरी, 2020 को रिलीज किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो