scriptइस बॉलीवुड एक्ट्रेस के पति संग रिलेशनशिप में रह चुकी नोरा फतेही ने अब बताई अपने ब्रेकअप पर यह चौंकाने वाली सच्चाई! | Nora fatehi opens up on breakup with angad bedi | Patrika News

इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के पति संग रिलेशनशिप में रह चुकी नोरा फतेही ने अब बताई अपने ब्रेकअप पर यह चौंकाने वाली सच्चाई!

locationमुंबईPublished: Apr 12, 2019 09:48:58 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज खोले।

nora fatehi

nora fatehi

‘दिलबर गर्ल’ नोरा फतेही का कॅरियर इन दिनों बहुत अच्छा चल रहा है। वह रेमो डिसूजा की आगामी फिल्म स्ट्रीट डांसर में भी नजर आएंगी। हाल में नोरा एक डिजिटल टीवी शो पर पहुंची थीं। यहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज खोले। शो के दौरान अभिनेत्री ने अंगद बेदी से अपने ब्रेकअप को भी खुलासा किया। हालांकि उन्होंने शो के दौरान अंगद का नाम नहीं लिया। बता दें कि अंगद ने अभिनेत्री नेहा धूपिया से शादी की है। लेकिन नेहा से पहले उनका नाम नोरा के साथ जुड़ चुका है।

 

इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के पति संग रिलेशनशिप में रह चुकी नोरा फतेही ने अब बताई अपने ब्रेकअप पर यह चौंकाने वाली सच्चाई!
नोरा ने कहा, ‘हर लड़की की जिंदगी में एक बार ऐसा होता ही है, जब उन्हें यह सब झेलना पड़ता है। जब उनका दिल टूटता है।’ साथ ही उन्होंने बताया कि ब्रेकअप के बाद दो महीने तक सही तरीके से काम करना मुश्किल हो गया था। नोरा ने कहा कि लेकिन उस वक्त के अनुभव ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह से बदल दिया। उन्होंने बताया कि उस वक्त कॅरियर को लेकर भी सारी उम्मीदें छोड़ दी थी।

 

इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के पति संग रिलेशनशिप में रह चुकी नोरा फतेही ने अब बताई अपने ब्रेकअप पर यह चौंकाने वाली सच्चाई!

अभिनेत्री ने कहा कि ब्रेकअप के बाद उन्होंने तय किया कि वह खुद को प्रूव करके दिखाएंगी। उन्होंने खुद में वह आग पैदा की और इसके बाद फिर से पूरे जुनून के साथ काम शुरू किया।

ट्रेंडिंग वीडियो