scriptFIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप 2022 फैन फेस्ट में नोरा फतेही का लाइव परफॉर्म | Nora Fatehi Performance in FIFA World Cup 2022 on 29 November | Patrika News

FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप 2022 फैन फेस्ट में नोरा फतेही का लाइव परफॉर्म

Published: Nov 28, 2022 05:08:13 pm

Nora Fatehi Performance in FIFA World Cup 2022: बॉलीवुड डांसिंग क्वीन और अपने डांसिंग मूव्स से सबके दिलों को धड़काने वाली नोरा फतेही फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फैन फेस्ट में दमदार परफॉर्मेंस देने के तैयार हो गई हैं। नोरा 29 नवंबर को करेंगी लाइफ परफॉर्म। फैंस को भी नोरा के लाइव परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार है।

nora_main.jpg

Nora Fatehi

nora fatehi Performance in FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) का क्रेज पूरी दुनिया पर इस कदर छाया हुआ है कि लोगों से अब नोरा की परफॉर्मेंस के लिए एक दिन का भी इंतजार मुश्किल हो रहा है। फैंस नारो की परफॉर्मेंस को लेकर काफी एक्साइट हैं। 29 नवंबर को फीफा वर्ल्ड कप नोरा फतेही के सभी फैंस के लिए स्पेशल होने वाला है। 2022 का फीफा वर्ल्ड कप नोरा फतेही के साथ बॉलीवुड के लिए कुछ खास होने वाला है। बॉलीवुड डांसिंग डीवा नोरा फतेही (Nora Fatehi) फीफा फैन फेस्ट में अपनी शानदार परफॉर्मेंस देने वाली हैं और इसके लिए नोरा ने जमकर तैयारी भी कर ली है।

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में नोरा की परफॉर्मेंस

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में Light the Sky सॉन्ग पर होगी नोरा की दमदार परफॉर्मेंस। 29 नवंबर यानी की कल होगी नोरा फतेही (Nora Fatehi) की शानदार लाइफ परफॉर्मेंस। नोरा फैन फेस्ट में लाइव परफॉर्म करेंगी। जहां एक ओर नोरा के फैंस को उनकी लाइफ परफॉर्मेंस का इंतजार है तो वहीं नोरा भी अपनी पहली फीफा परफॉर्मेंस के लिए काफी एक्साइटेड हैं। नोरा ने हाल ही में फीफा लाइव परफॉर्मेंस को लेकर चल रही अपनी तैयारी का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसे देखकर फैंस नोरा की तैयारी की खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

नोरा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

इस वीडियो में नोरा अपने पूरे डांस ग्रुप के साथ खूब मेहनत करती नजर आ रही हैं। नोरा अपने ग्रुप के हर एक टीम मेंबर को डांस की छोटी से छोटी बारीकी को समझाती हुई नजर आईं। इस वीडियों को ध्यान से देखें तो साफ तौर पर आपको दिख जाएगा कि नोरा अपनी पूरी टीम के साथ जमकर पसीना बहाती हुई नजर आ रही हैं। नोरा अब अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए बिल्कुल तैयार हो चुकी हैं।
https://twitter.com/AyanshMishra3/status/1597189618864386048?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/AyanshMishra3/status/1597189865057443840?ref_src=twsrc%5Etfw

इंस्टाग्राम पर फेमस सेलिब्रिटी हैं नोरा


क्या आपको पता है कि नोरा फतेही सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली अरब आर्टिस्ट में से एक हैं। जी हां मोरक्को मूल के माता-पिता और टोरंटो में पैदा हुई नोरा फतेही इंस्टाग्राम पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली अरब सेलिब्रीटी हैं। नोरा फतेही के इंस्टाग्राम पर 43.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। नोरा ने बॉलीवुड में कई आइटम सॉन्ग पर डांस करके तहलता मचा दिया है और लोग भी नोरा के डांस मूव्स देखते ही रह जाते हैं। नोरा को फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ के सॉन्ग ‘दिलबर’ से सुर्खियां बटोरी। नोरा अपने दिलबर सॉन्ग से YouTube पर एक बिलियन हिट करने वाली पहली अरब अफ्रीकी कलाकार बन चुकी हैं। अब फैंस को कल का इंतजार है जब नोरा फीफा 2022 में डांस परफॉर्म करेंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो