scriptNora Fatehi ने साड़ी में बिखेरा जलवा, वीडियो में इतराती हुईं आई नजर | Nora Fatehi seen in saree video went viral on social media | Patrika News
बॉलीवुड

Nora Fatehi ने साड़ी में बिखेरा जलवा, वीडियो में इतराती हुईं आई नजर

नोरा फतेही ने हाल ही में साड़ी में अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट की हैं। नोरा साड़ी में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। ब्लू कलर की साड़ी में सिल्वर कलर के फ्लोरल प्रिंट बने हैं।

नई दिल्लीSep 19, 2020 / 04:56 pm

Sunita Adhikari

nora_fatehi_video.jpg

Nora Fatehi Video

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने डांस से लाखों करोड़ों लोगों का दिल जीत चुकी हैं। सोशल मीडिया पर नोरा अपनी डांस वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं और उनपर लाखों व्यूज आते हैं। डांस के अलावा नोरा फतेही अपनी तस्वीरों से भी सोशल मीडिया पर आए दिन तहलका मचाती रहती हैं। लेकिन अब नोरा ने अपने देसी अंदाज से कई लोगों का दिल घायल कर दिया है। पिछले दिनों रेड हॉट लुक में नजर आने के बाद अब वो ट्रेडिशनल लुक में कहर ढा रही हैं।
दरअसल, नोरा फतेही ने हाल ही में साड़ी में अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट की हैं। नोरा साड़ी में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। ब्लू कलर की साड़ी में सिल्वर कलर के फ्लोरल प्रिंट बने हैं। इस साड़ी के साथ नोरा ने एक बेल्ट को टीमअप किया है, जोकि उनके लुक पर काफी जच रही है। साड़ी के साथ नोरा ने मिनिमम मेकअप किया हुआ है। ग्रीन एंड गोल्डन चोकर नेकपीस और लोयर्ड नेकपीस के साथ नोरा ने ईयररिंग्स को डिच किया है। उनका ये पूरा ही लुक काफी नोरा को बेहद ही खूबसूरत बना रहा है।
नोरा ने तस्वीरों के साथ एक वीडियो भी पोस्ट किया है। इस वीडियो में नोरा साड़ी पहने अपनी वैनिटी वैन से बाहर निकलती दिखाई दे रही हैं। वीडियो बना रहा शख्स उनसे कहता है वाह नोरा साड़ी में। जिस पर नोरा इतराती हुई कहती हैं हां। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ ही देर में इस पर लाखों व्यूज आ चुके हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही इन दिनों रियलिटी डांस शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में बतौर जज के रूप में नजर आ रही हैं। दरअसल, उन्होंने मलाइका अरोड़ा की जगह ली है। मलाइका की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने इस शो को छोड़ दिया था। हालांकि नोरा हमेशा के लिए इस शो में जज नहीं बनी हैं। वह स्पेशल गेस्ट के तौर पर शो में मौजूद हैं। जैसे ही मलाइका कोरोना को मात देती हैं वह शो में वापसी करेंगी। इसके अलावा नोरा फतेही जल्द ही फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में एक्टर अजय देवगन लीड रोल में हैं।
View this post on Instagram

Im the bad guy… 🖤

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on

Home / Entertainment / Bollywood / Nora Fatehi ने साड़ी में बिखेरा जलवा, वीडियो में इतराती हुईं आई नजर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो