नोरा फतेही ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो को नोरा ने कुछ ही देर पहले पोस्ट किया है और अबतक इसे 4 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। वीडियो में नोरा के जबरदस्त डांस मूव्स लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। आपको बता दें कि ये वीडियो उनकी कुछ वक्त पहले रिलीज हुई फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 से है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए नोरा ने बताया कि फिल्म में यह उनकी एंट्री का सीन है।
इससे पहले भी नोरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से डांस वीडियो शेयर की थी। इस वीडियो के जरिए नोरा ने टिकटॉक पर एंट्री ली है। इस डांस वीडियो में भी नोरा ने अपने डांस से सभी को एक बार फिर इंप्रेस कर दिया। वीडियो में नोरा ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। जिसमें वह काफी हॉट लग रही हैं। वहीं बात करें उनकी फिल्मों की तो नोरा आखिरी बार फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन और श्रद्धा कपूर लीड रोल में थे।