scriptNora Fatehi ने शेयर किया वो वीडियो, जिसके बाद मिला उन्हें ‘दिलबर’ जैसा सुपरहिट सॉन्ग | Nora Fatehi shares her throwback dance video which got her dilbar song | Patrika News
बॉलीवुड

Nora Fatehi ने शेयर किया वो वीडियो, जिसके बाद मिला उन्हें ‘दिलबर’ जैसा सुपरहिट सॉन्ग

नोरा के डांस वीडियो (Nora Fatehi Dance Video) सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। अब हाल ही में नोरा ने अपना एक थ्रोबैक डांस वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है, जोकि काफी खास है।

नई दिल्लीJul 03, 2020 / 08:25 pm

Sunita Adhikari

nora_fatehi_dance_video.jpg

Nora Fatehi Dance Video

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं। लेकिन नोरा अपने डांस के लिए काफी जानी जाती हैं। उनके डांस वीडियो (Nora Fatehi Dance Video) सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। अब हाल ही में नोरा ने अपना एक थ्रोबैक डांस वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है, जोकि काफी खास है।
दरअसल, नोरा फतेही के इंस्टाग्राम (Nora Fatehi Instagram Followers) पर 14 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। इस मौके पर उन्होंने अपनी उस वीडियो को शेयर किया है, जिसके बाद नोरा को ‘दिलबर’ (Dilbar) आइटम सॉन्ग ऑफर हुआ था। नोरा ने बताया कि ये वीडियो 2018 में, बैंगलोर में हुए मिस इंडिया अवार्ड्स का है, जहां उन्होंने अपनी डांस परफॉरमेंस के दौरान ये ‘इम्प्रोम्प्तु’ बेली डांस किया था। यह वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो गया था, जिसके बाद नोरा को दिलबर मिला। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उन्होंने आपने सोलो डांस के लिए तैयारी नहीं की थी, ये ऑन द स्पॉट हुआ था, वो बस म्यूजिक महसूस कर रही थीं। इसके बाद एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने गुड लुक के लिए सेम आउटफिट दिलबर सॉन्ग के लिए पहना था।
उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस पर अब तक 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। साथ ही फैंस इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि डांसर, एक्ट्रेस और मॉडल नोरा फतेही ने अपना सफ़र 2014 में बॉलीवुड फिल्म ‘रोर: टाइगर ऑफ़ सुन्दरबन्स’ से शुरू किया था। बॉलीवुड में कदम रखने के बाद से ही नोरा के सितारे बुलंदियों पर हैं। उनका लगभग हर आइटम सॉन्ग सुपरहिट जाता है। जिसमें उनका दिलबर, कमरिया, एक तो कम जिंदगानी, साकी-साकी और गर्मी आइटम सॉन्ग शामिल है। वहीं बात करें उनकी फिल्मों की तो नोरा आखिरी बार फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन (Varun Dhawan) और श्रद्धा कपूर (Shradha Kapoor) लीड रोल में थे।
View this post on Instagram

🌼🌼

A post shared by nora fatehi i (@norafatehi) on

Home / Entertainment / Bollywood / Nora Fatehi ने शेयर किया वो वीडियो, जिसके बाद मिला उन्हें ‘दिलबर’ जैसा सुपरहिट सॉन्ग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो