script

Nora Fatehi ने ‘प्रीतम प्यारे’ पर किया डांस, वायरल हो रहा थ्रोबैक वीडियो

Published: Jul 22, 2020 02:30:28 pm

Submitted by:

Neha Gupta

नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने अपने डांस और एक्टिंग से पूरी दुनिया में लाखों फैंस बनाए हैं। हाल ही में उनका एक थ्रोबैक वीडियो वायरल (Nora Fatehi throwback video) हो रहा है जिसमें वो मस्त डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं।

Nora Fatehi throwback dance video on Pritam Pyare

Nora Fatehi throwback dance video on Pritam Pyare

नई दिल्ली | नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने अपने डांस और एक्टिंग से पूरी दुनिया में लाखों फैंस बनाए हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी मासूमियत, ब्यूटी और टैलेंट से कई लोगों के दिलों की धड़कन हैं। उनकी डांसिंग स्किल्स (Nora Fatehi dancing style) से हर कोई वाकिफ है। आउटम सॉन्ग की क्वीन कही जाने वाली नोरा फतेही अपनी पोस्ट की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उनका एक थ्रोबैक वीडियो वायरल (Nora Fatehi throwback video) हो रहा है जिसमें वो मस्त डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। नोरा पूरी इनर्जी के साथ इस वीडियो में डांस करती (Nora Fatehi Dance Video) नजर आ रही हैं जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

नोरा फतेही आज बॉलीवुड की बेस्ट डांसर्स में से (Nora Fatehi best dancer) एक हैं। हालांकि उनका जो वीडियो वायरल हो रहा है वो उस दौरान का है जब उन्हें इतनी पॉपुलैरिटी हासिल नहीं हुई थी। झलक दिखला जा (Jhalak Dikhhla Jaa) की कंटेस्टेंट रह चुकी नोरा अपने डांस में कोई भी कमी नहीं रखती थीं। इस वीडियो को देखने से इस बात का अंदाजा साफ लगाया जा सकता है। नोरा का ये वीडियो उनके एक फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। अक्षय कुमार की फिल्म ‘राउडी राठौर’ के गाने प्रीतम प्यारे पर नोरा शानदार डांस मूव्स (Nora Fatehi dance on Pritam Pyare) दिखा रही हैं। नोरा सिर्फ अच्छी डांसर ही नहीं बल्कि गाने के हिसाब से उनके एक्सप्रेशन भी कमाल के रहते हैं।

बता दें कि हाल ही में नोरा को अपना हस्बैंड मिलने (Nora Fatehi husband) की वजह से भी सुर्खियों में आ गई थीं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। दरअसल, नोरा को लेकर एक विश आई जिसमें उनसे शादी की इच्छा जताई गई। वीडियो देखने के बाद नोरा ने भी झट से हां बोल दी (Nora Fatehi marriage)। दरअसल, नोरा के लिए ये प्यार उनके एक छोटे फैन की तरफ से आया (Nora Fatehi little fan) था। जिसपर नोरा ने कहा कि हां मैं शादी के लिए तैयार हूं। नोरा के इस जवाब ने फैंस का दिल जीत लिया। नोरा पहले भी बच्चे के साथ अपना वीडियो शेयर कर चुकी हैं। उन्हें बच्चों से बेहद लगाव है।

ट्रेंडिंग वीडियो