'OMG 2' चुपचाप बढ़ रही 150 करोड़ी क्लब की तरफ, 143 करोड़ हुआ कुल कलेक्शन
मुंबईPublished: Sep 02, 2023 06:49:07 am
OMG 2 collection: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म 150 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच गई है।


OMG 2 के प्रमुख अभिनेता और अभिनेत्री।
OMG 2 collection Day 22: बीते महीने, अगस्त की 11 तारीख को रिलीज हुई 'OMG 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। गदर 2 अर ड्रीम गर्ल 2 के दबदबे के बीच फिल्म लगातार बढ़िया कलेक्शन कर रही है। रिलीज के 22वें दिन, शुक्रवार को फिल्म ने 1 करोड़, 10 लाख का कलेक्शन किया है। 22वें दिन के लिहाज से फिल्म के लिए ये एक संतोषजनक कमाई है। अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की इस फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन अब 143 करोड़ हो गया है।