scriptOMG! फरहान के घर से बेटी श्रद्धा को उसके बाल पकड़कर वापस घर ले आए शक्ति कपूर! | OMG! Shakti Kapoor's got angry with Shardha & Farhan Akhtar live in relationship | Patrika News

OMG! फरहान के घर से बेटी श्रद्धा को उसके बाल पकड़कर वापस घर ले आए शक्ति कपूर!

Published: Dec 29, 2016 11:41:00 am

Submitted by:

dilip chaturvedi

मामला लिव-इन का बताया जा रहा है…शक्ति कपूर इस रिश्ते के सख्त खिलाफ हैं…

shraddha

shraddha

मुंबई। वही हुआ जिसकी सुगबुगाहट थी। जब अभिनेता फरहान अख्तर का अपनी वाइफ अनुधा के साथ अनबन की बात सामने आई थी, तब पत्रिका डॉट कॉम ने खुलासा किया था कि इसके पीछे कोई और नहीं, बल्कि श्रद्धा कपूर हैं। इसके बाद कुछ दिनों तक यह मामला शांत रहा और बीच फरहान का नाम अभिनेत्री अदिति राव हैदरी व कल्कि कोएचलिन के साथ भी जोड़ा गया, लेकिन मीडिया रिपोर्ट की मानें, तो हाल ही अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपने पिता शक्ति कपूर का घर छोड़कर फरहान अख्तर के साथ लिव-इन में रहने के लिए उनके घर आ गई थीं, जो शक्ति कपूर को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा। इसके बाद जो हुआ, उसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। जी हां, स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार, फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर ने हाल ही लिव-इन में रहने का निर्णय लिया था। नतीजन, श्रद्धा ने अपने पिता शक्ति कपूर के जुहू वाले घर को छोड़कर फरहान के साथ रहने आ गई थीं।

Shraddha-Kapoor–Farhan-Akhtar-Rock-On-Song-Pic.jpg”>

फरहान के पड़ोसियों ने जब ये देखा, तो कानाफूसी करनी शुरू कर दी। वो लोग भी समझ गए थे कि अब फरहान और श्रद्धा अपनी रिलेशनशिप को ऑफिसियल करना चाहते हैं, लेकिन आगे जो हुआ, उसका शायद उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था। पर्दे का मशहूर विलेन शक्ति कपूर असल जिंदगी में विलेन बनकर फरहान के घर जा धमके। पापा शक्ति कपूर को सामने देख श्रद्धा के होश उड़ गए। कभी फिल्मों में हीरो-हीरोइन की मोहब्बत के दुश्मन बनने वाले असल जिंदगी में अपनी बेटी की मोहब्बत के दुश्मन बन गए शक्ति कपूर।


यह वाकया पिछले रविवार का है। बताया जाता है कि शक्ति कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे (शरद्ध कपूर की मौसी) सीधे फरहान अख्तर के घर पहुंच गए। श्रद्धा कपूर ने जब दरवाजा खोला, तो अपने पिता को गुस्से में सामने खड़ा देख वो हैरान रह गईं। शक्ति कपूर चाहते थे कि वो फरहान के साथ लिव इन में ना रहे और सीधे अपने घर चले। श्रद्धा को वापस घर ले जाना शक्ति कपूर के लिए इतना आसान नहीं था। दोनों के बीच तू-तू, मैं-मैं हुई। जब श्रद्धा समझाने से नहीं मानीं,तो शक्ति को जबरदस्ती करनी पड़ी। 


गौरतलब है कि फहान अख्तर और श्रद्धा कपूर के रोमांस की खबरें लंबे समय से आ रही हैं। सूत्रों की मानें, तो रॉक ऑन-2 की शूटिंग के दौरान से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। गोयाकि फरहान पहले से शादी शुदा हैं और दो बच्चे के पिता भी हैं, लेकिन श्रद्धा कपूर से नजदीकियां बढऩे के बाद से उनके और उनकी वाइफ के बीच दूरियों की खबरें आने लगी थीं। इसके बाद जल्द ही दोनों के तलाक की खबरें भी सामने आ गईं। हालांकि अब तक कानूनी तौर पर फरहान और अनुधा अलग नहीं हुए हैं। लेकिन खास बात यह है कि श्रद्धा का परिवार इस रिश्ते के बिल्कुल खिलाफ है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि अब आगे श्रद्धा क्या कदम उठाती हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो