scriptबॉलीवुड के यह मशहूर सेलेब्स हैं इंजीनियर, लेकिन एक्टिंग में बनाया भविष्य | On engineers day lets know about bollywood engineer actor | Patrika News

बॉलीवुड के यह मशहूर सेलेब्स हैं इंजीनियर, लेकिन एक्टिंग में बनाया भविष्य

locationमुंबईPublished: Sep 15, 2020 11:32:51 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

बॉलीवुड के यह मशहूर सेलेब्स हैं इंजीनियर, लेकिन एक्टिंग में बनाया भविष्य

कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड में कई सेलेब्स ऐसे हैं जिन्होंने पढ़ाई तो इंजीनियरिंग की है। लेकिन उन्होंने अपना भविष्य एक्टिंग में बनाया है। इन सेलेब्स में कार्तिक आर्यन ,विकी कौशल, सोनू सूद और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत जैसे नाम शामिल है।
सुशांत सिंह राजपूत

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भले ही हमारे बीच नहीं रहे हैं लेकिन वह इंजीनियर थे। उन्होंने ऑल इंडिया इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम में 7 वी रैंक हासिल की थी। उन्होंने दिल्ली के टेक्निकल यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। लेकिन हीरो बनने का सपना लेकर मुंबई आए और एक्टिंग में कैरियर संवारने लगे।
कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन यूं तो डॉक्टर फैमिली से बिलॉन्ग करते हैं। लेकिन वह इंजीनियर है। उन्होंने नवी मुंबई के d.y. पाटील कॉलेज से बायोटेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने एक्टर बनने का ख्वाब देखने लगे थे। इसी प्रकार उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के लिए नेशनल अवार्ड जीत चुके एक्टर विक्की कौशल ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेली कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की है। के साथ रितेश देशमुख, सोनू सूद, आर माधवन जैसे कई इंजीनियर ने एक्टिंग में भविष्य संवारा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो