scriptआज लूलिया को गर्लफ्रेंड के रूप में फैमिली से इंट्रोड्यूस कराएंगे सलमान | On his birthday Salman officialy interduce Lulia as a girldriend | Patrika News
बॉलीवुड

आज लूलिया को गर्लफ्रेंड के रूप में फैमिली से इंट्रोड्यूस कराएंगे सलमान

सलमान अपने 50वें जन्मदिन पर लूलिया और अपने रिश्तें की घोषणा करने वाले है। वे लूलिया को अपनी गर्लफ्रेंड के रूप में अपने गेस्ट से इंट्रोड्यूस करवाएंगे

Dec 27, 2015 / 10:52 am

राखी सिंह

salman khan

salman khan

मुंबई। वैसे तो सलमान के लव अफेयर के चर्चे हमेशा से रहे हैं लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि उनकी रोमानियन मॉडल लूलिया वंतूर से सगाई करने का मामला सामने आया। हालांकि बाद में सलमान ने इस खबर को नकार दिया लेकिन अब खबरें की माने तो यह कहा जा रहा है कि सलमान अपने बर्थडे पर यानि रविवार को अपनी सो कॉल्ड गर्लफ्रेंड लूलिया को फैमिली से इंट्रोड्यूस करा सकती हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सलमान अपने 50वें जन्मदिन पर लूलिया और अपने रिश्तें की घोषणा करने वाले है।सलमान लूलिया को अपनी गर्लफ्रेंड के रूप में अपने गेस्ट से इंट्रोड्यूस करवाऐंगे। सलमान अपना जन्मदिन पनवेल वाले फार्महाउस में मनाऐंगे।

कुछ दिनों पहले ही हाई कोर्ट से हिट एंड रन केस में निर्दोष साबित होकर बरी होने के बाद सलमान ने शादी करने का फैसला कर लिया था। इसलिए शायद अब वे अपनी कथित तौर पर पुकारी जाने वाली रोमानियाई गर्लफ्रेंड को ऑफिशियली अनाउंस करने का प्लान बना रहे हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / आज लूलिया को गर्लफ्रेंड के रूप में फैमिली से इंट्रोड्यूस कराएंगे सलमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो