1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये हैं बॉलीवुड के वो 5 सितारे, जिन्‍हें सलमान खान से ‘पंगा’ लेना पड़ा भारी

समलान खान ने कई ऐसे लोगों को बॉलीवुड में मौका दिलाया, जो आज बड़े सितारों की लिस्‍ट में शामिल हैं। वहीं, कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिन्‍होंने सलमान से पंगा लिया और उनके कॅरियर को नुकसान हुआ।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 28 Sep 2021, 11:07 AM IST

These five stars suffered career losses due to enmity with Salman khan

Salman khan

नई दिल्ली: एक्टर सलमान खान (Salman Khan) बॉलीवुड के सुपरस्टार है और उनका रुतबा सबसे अलग ही है। जहां देश में ही नहीं विदेशों में भी सलमान के चाहने वालों की कमी नहीं हैं। वहीं, सलमान खान भी जिससे रिश्ता बनाते हैं तो उसे पूरे दिल से निभाते हैं। फिर चाहें वो दोस्ती हो या फिर दुश्मनी ही क्यों न हो।

दरअसल समलान खान ने कई ऐसे लोगों को बॉलीवुड में मौका दिलाया, जो आज बड़े सितारों की लिस्‍ट में शामिल हैं। वहीं, कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिन्‍होंने सलमान से पंगा लिया और उनके कॅरियर को नुकसान हुआ। सलमान की नाराजगी की वजह से बड़े सितारों को भी नुकसान पहुंचा और सलमान से दुश्‍मनी महंगी पड़ी। आइये जानते हैं कौन से हैं वो सितारे।

ऋतिक रोशन
सलमान खान संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गुजारिश’ में काम करना चाहते थे। मगर भंसाली ने सलमान की जगह फिल्म में ऋतिक रोशन को ले लिया। इस बात से सलमान को गुस्सा आ गया। उन्होंने इस फिल्म की ऐसी बेइज्‍जती की कि दर्शकों ने इससे किनारा कर लिया और गुजारिश बुरी तरह फ्लॉप हो गई।

विवेक ओबेरॉय
सलमान और विवेक के बीच विवाद तो काफी सुर्खियों में रहा है। जिसका कारण ऐश थीं। दरअसल जब विवेक इंडस्ट्री में नए थे और उन्होंने शुरुआत कुछ हिट फिल्में दी थीं। जिसकी वजह से उनका नाम बनना शुरू हो गया था। मगर जब सलमान को पता लगा कि विवेक उनकी एक्स ऐश्वर्या को डेट कर रहे हैं, तो उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। सलमान खान विवेक से ऐसे नाराज हुए कि उन्‍हें काम मिलना ही बंद हो गया और आखिरकार उनका फिल्‍मी कॅरियर ठप पड़ गया।

यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर सिर्फ इन महिलाओं को फॉलो करते हैं सलमान खान

हिमेश रेशमिया
हिमेश ने पहली बार सलमान की फिल्म ‘जब प्यार किया तो डरना क्या’ के लिए गाने कंपोज किए थे। इस तरह सलमान की वजह से ही उनके करियर की शुरूआत हुई थी। लेकिन पॉपुलरटी मिलने के बाद हिमेश सलमान से दूर होने लगे। इतनी ही नहीं हिमेश ने सलमान की एक फिल्म के म्यूजिक कंपोज करने से मना कर दिया। हिमेश की इस हरकत से सलमान हिमेश से नाराज हो गए और उन्होंने एक रियलिटी शो पर हिमेश की आवाज का मजाक भी उड़ाया। हालांकि, 2013 में आई सलमान की फिल्म ‘जय हो’ के लिए हिमेश ने गाने कंपोज किए, लेकिन इसके बाद भी दोनों के संबंध में पहले वाली बात नहीं है। इस बात से हिमेश के करियर पर काफी प्रभाव पड़ा।

अरिजीत सिंह
सलमान एक अवॉर्ड शो होस्ट कर रहे थे और इसमें पॉपुलर बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह को एक अवॉर्ड मिला। अवॉर्ड लेने के लिए अरिजीत को स्टेज तक पहुंचने में थोड़ी देर हो गई। इस पर मजाक करते हुए सलमान ने अरिजीत को कहा कि सो गए थे क्या? अरिजीत ने सलमान को जवाब देते हुए कहा कि क्या करें, सुला दिया था आप लोगों ने। बस, सलमान को ये बात बर्दाश्त नहीं हुई और उन्होंने भी अरिजीत के गाने की मिमिक्री कर डाली। इसके बाद सलमान ने डायरेक्टर्स के सामने शर्त रख दी कि जिस फिल्म में वो काम करेंगे, उसमें अरिजीत के गाने नहीं होने चाहिए। इससे अरिजीत को काफी नुकसान हुआ। इस बात को लेकर अरिजीत ने कई बार सलमान से माफी भी मांगी, लेकिन सलमान आज तक नहीं माने।

ऐश्वर्या राय
सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय को काफी नुकसान पहुंता था। उनके हाथ से कई फिल्में निकल गई। फिल्म ‘चलते चलते’ में शाहरुख खान के साथ पहले ऐश्वर्या राय को लिया गया था। लेकिन सलमान के कारण ऐश्वर्या राय को निकाल दिया गया और रानी मुखर्जी को लिया गया।