चलिए बतातें है आपको की उस लेटर में क्या था। दरअसल ये लेटर और किसी का नहीं बल्कि खुद दीपिका की मम्मी उज्जवला पादुकोण का होता है। दीपिका की मम्मी उन्हें लेटर में लिखती हैं कि वह अपनी बेटी पर गर्व करती हैं। वह अपनी फील्ड में बहुत अच्छा काम कर रही हैं। दीपिका की मम्मी बताती हैं कि बचपन में दीपिका एक टॉमबॉय थीं। उज्जवला बताती हैं कि दीपिका ने ये मुकाम हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है।
दीपिका की मम्मी कहती हैं उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए कई त्याग करे हैं। दीपिका की मम्मी ये भी बताती हैं कि कैसे दीपिका अकेले ही अपना घर और ऑफिस दोनों खुद संभालती हैं। मां के इस लेटर को सुन कर दीपिका बहुत इमोशनल हो जाती हैं। वहीं उनकी आंखे नम हो जाती हैं। इस बीच उनके आंसू भी बहने लगते हैं। फिर शाहरुख अपनी जगह से उठकर दीपिका के आंसू पोछते हैं।
इसके अलावा अगर दीपिका के करियर की बात करें तो बता दें इन दिनों दीपिका अपनी आने वाली फिल्म पद्मावती को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म में उन्होंने रानी पद्मावती का किरदार निभाया है। बता दें इस फिल्म का लगातार विरोध किया जा रहा है। राजपूत करणी सेना इस फिल्म को माता पद्मावती का अपमान मानती है। हाल में इस फिल्म की तारीख को भी खिसका दिया गया है। अब देखना होगा की आखिर कब ये फिल्म बॅाक्स ऑफिस पर दस्तक देती है।