बॉलीवुड

बच्चों ने छोड़ा लावारिस, मिलने का इंतजार करते-करते गीता कपूर का वृद्धाश्रम में निधन

मिलने का इंतजार करते-करते ‘पाकीजा’ एक्ट्रेस गीता कपूर का निधन, बच्चों ने छोड़ दिया था लावारिस, दो दिग्गजों ने दिया आखिरी सांस तक सहारा

May 26, 2018 / 04:22 pm

भूप सिंह

Geeta Kapoor

बॉलीवुड फिल्म ‘पाकीजा’ और ‘रजिया सुल्तान’ एक्ट्रेस गीता कपूर का आज 57 साल की उम्र में बच्चों का आने का इंतजार करते-करते दुनिया छोड़कर चली गईं। आज उन्होंने मुंबई स्थित वृद्धाश्रम में अपनी अंतिम सांस ली। फिल्म प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने बताया, ‘गीता जी हम सबको अलविदा कह कर चली गई हैं। हमने उनको बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन हम उन्हें बचा नहीं पाए। गीता पिछले एक साल से अपने बच्चों का इंतजार कर रही थीं, लेकिन वो देखने भी नहीं आए। बीते शनिवार हमने एक गेट-टु-गेदर का इंतजाम किया था ताकि गीता को कुछ खुशी मिल सके। वो हमारे साथ थी जरूर लेकिन उनके दिल में कहीं न कहीं अपने बच्चों को देखने की आस थी, जिस कारण उनके चेहरे पर हमेशा उदासी थी। वो अपने बच्चों से एक बार मिलना चाहती थीं। गीता ने आज सुबह लगभग 9 बजे के करीब अपनी आखिरी सांस ली।’

https://twitter.com/hashtag/GeetaKapoor?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

अशोक पंडित ने अपने ट्वीट के जरिए इस खबर की जानकारी लोगों को देते हुए लिखा, ‘मैं इस समय गीता कपूर के मृत शरीर के साथ खड़ा हूं। जिनको उनके बच्चों के द्वारा लावारिश छोड़ दिया गया था। गीता ने अपनी आखिरी सांस आज सुबह ली। हमने गीता को स्वस्थ्य रखने की बहुत कोशिश की लेकिन बच्चों को आखिरी बार देखने की चाह ने उन्हें अंदर से बहुत ही कमजोर बना दिया था। मैं प्रोड्यूसर रमेश तौरानी का भी शुक्रिया कहना चाहूंगा कि उन्होंने हमारा बहुत साथ दिया।’

https://twitter.com/hashtag/LateActressGeetaKapoor?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

बता दें कि अदाकारा गीता कपूर ने 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया था लेकिन उनको कमाल अमरोही की ‘पाकीजा’ के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है। फिल्म ‘पाकीजा’ में गीता कपूर ने राजकुमार की दूसरी बीवी का किरदार निभाया था जबकि मीना कुमार का मुख्य किरदार था।

बता दें कि बीते जमाने की मशहूर एक्‍ट्रेस गीता कपूर को उनके बेटे ने अस्तपाल में भर्ती कराया था, लेकिन एक महीने तक अपनी मां सुध नहीं लेने आने के बाद उन्हें अस्पताल से वृद्धाश्रम में शिफ्ट कर दिया था। खबरों की मानें गीता कपूर का बेटा राजा बॉलीवुड इंडस्ट्री में ही कोरियोग्राफर है और उनकी बेटी पूजा एक एयर होस्टेस है। राजा ने ही बीते साल गीता कपूर को लावारिस छोड़ दिया था और फिर कभी उनसे मिलने नहीं आया। फिल्मकार अशोक पंडित और रमेश तौरानी ने गीता कपूर के इलाज का खर्चा उठाया और अंतिम समय तक उनका ख्याल रखा।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / बच्चों ने छोड़ा लावारिस, मिलने का इंतजार करते-करते गीता कपूर का वृद्धाश्रम में निधन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.