script

मोगैम्बो, शाकाल और गब्बर के 2.0 वर्जन में नजर आएंगे कालीन भैया

locationमुंबईPublished: Sep 17, 2020 05:37:52 pm

मिर्जापुर-2 की घोषणा के बाद से ही उत्साह अपने चरम पर है। जब से निमार्ताओं ने राष्ट्र के सबसे लोकप्रिय शो के दूसरे सीजन की घोषणा की है, सभी की नजरें इस पर टिकी है जहां पहले कभी नहीं देखी दुनियां की झलक ने हम सभी को रोमांचित कर दिया है। सीजन 2 के साथ, मिजार्पुर का कुनबा बड़ा हो जाता है…..

jhanvi kapoor

jhanvi kapoor

मिर्जापुर-2 की घोषणा के बाद से ही उत्साह अपने चरम पर है। जब से निमार्ताओं ने राष्ट्र के सबसे लोकप्रिय शो के दूसरे सीजन की घोषणा की है, सभी की नजरें इस पर टिकी है जहां पहले कभी नहीं देखी दुनियां की झलक ने हम सभी को रोमांचित कर दिया है। सीजन 2 के साथ, मिजार्पुर का कुनबा बड़ा हो जाता है, लेकिन नियम समान रहते हैं ! पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्यांन्दु, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुगल, हर्षिता शेखर गौड़, अमित सियाल, अंजुम शर्मा, शीबा चड्ढा, मनु ऋषि चड्ढा और राजेश तैलंग जैसे कलाकारों के इस एक्शन से भरपूर श्रृंखला में वापसी कर रहे हैं।

ऐसे में, आप भी एक स्टाइलिश लेकिन देहाती दुनिया में प्रवेश करने के लिए तैयार हो जाइये जहां अपराध, ड्रग्स, हिंसा शासन और जीवित रहने के लिए लड़ने की जरूरत है। शो के सीक्वल में विजय वर्मा, प्रियांशु पैन्यूली और ईशा तलवार भी नजर आएंगी।

मिजार्पुर 2 में कालीन भैय्या के रूप में अपनी गैंगस्टर भूमिका को दोहराते हुए, पंकज त्रिपाठी ने बताया कि कैसे आज के दौर के विलन बीते युग के खलनायकों के मुकाबले विकसित हो गए हैं।

अमेजॅन प्राइम वीडियो पर 23 अक्टूबर को रिलीज होने वाली इस सीरीज से पहले, अभिनेता का कहना है कि इस एक्शन थ्रिलर ने 80 और 90 के दशक से हिंदी फिल्म खलनायक शाकाल और मोगैम्बो के विरुद्ध, एक अलग खतरनाक विलन की पेशकश की है।

पंकज ने कहा, पहले, खलनायक का आईडिया सीमित था। मिजार्पुर, गुड़गांव और सैक्रेड गेम्स के साथ, मैंने मानव मानसिकता की गहराई से खोजबीन की है। अगर आज के विलन हास्य चित्र से आगे निकल गए हैं, तो इसका श्रेय उन लेखकों को जाता है जो किरदारों को गहनता से समझते हैं और बारीकियों को सामने लाते हैं।

पंकज ने आगे कहा, वे नकारात्मक किरदार लिख रहे हैं जो हंसी से भरपूर है। इसके पीछे मजबूत बैकस्टोरी हैं जो परिभाषित करता है कि आदमी इस तरह क्यों है। कालीन भैय्या के बारे में अधिक बताते हुए, उन्होंने कहा, वह स्पष्ट खलनायक नहीं दिखता क्योंकि आप उस आदमी के कई पहलुओं से परिचित हैं। वह बीते युग के मोगैम्बो, शाकाल और गब्बर का 2.0 वर्जन है।

लगभग दो साल के लंबे इंतजार के बाद, अमेजन ओरिजिनल सीरीज मिजार्पुर 23 अक्टूबर, 2020 में अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रही है। बहुप्रतीक्षित अमेजॅन ओरिजिनल सीरीज एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट द्वारा रचित और निर्मित है और यह दुनिया भर के 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में अमेजन प्राइम वीडियो पर विशेष रूप से लॉन्च होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो