scriptट्विटर पर अर्जुन और परिणीति की शुरू हुई प्रेम कहानी, पूछ बैठीं तुम प्यार में मेरे लिए…! | Parineeti chopra And Arjun kapoor love story start on twitter | Patrika News

ट्विटर पर अर्जुन और परिणीति की शुरू हुई प्रेम कहानी, पूछ बैठीं तुम प्यार में मेरे लिए…!

locationमुंबईPublished: Oct 09, 2018 08:40:19 pm

Submitted by:

Rahul Yadav

विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में बनी फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ में अर्जुन और परिणीति एक साथ काम करते नजर आएंगे।

Arjun and parineeti

Arjun and parineeti

अर्जुन कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उनकी दादी को परिणीति जैसी बहू पसंद है तो ऐसे में शायद परिणीति ने अर्जुन की जीवन साथी बनने का फैसला कर लिया है। दोनों स्टार्स में काफी अच्छी दोस्ती है और दोनों की बॉन्डिंग भी काफी अच्छी है। हाल ही में परिणीति, अर्जुन से ट्विटर पर सवाल कर बैठीं की वो उनके लिए क्या कर सकते हैं। बता दें कि इस जोड़ी ने बॉलीवुड में फिल्म ‘इशकजादे’ से एक साथ अपने कॅरियर की शुरुआत की थी।

https://twitter.com/arjunk26?ref_src=twsrc%5Etfw

परिणीति ने ट्विटर पर लिखा,

बता दें कि परिणीति वे ट्विटर पर अर्जुन से पूछा, ‘प्यार के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते तो तुम क्या कर सकते हो मेरे लिए।’ इस पर अभी तक अर्जुन ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों की प्रेम कहानी शुरू हो चुकी है। लेकिन अभी तक इसके बारे में दोनों में से किसी ने भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Arjun and parineeti

इस फिल्म में दोनों स्टार्स साथ आएंगे नजर

विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में बनी फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ में अर्जुन और परिणीति एक साथ काम करते नजर आएंगे। यह फिल्म अक्षय की मूवी ‘नमस्ते लंदन’ का सीक्वल है। इसमें अक्षय की पत्नी के किरदार में कैटरीना कैफ को लीड रोल में देखा गया था। वैसे ही इस सीक्वल में अर्जुन की पत्नी की भूमिका में परिणीति चोपडा़ हैं। यह फिल्म एक रोमांटिक और ड्रामा मूवी है। इसकी कहानी लव स्टोरी बेस्ड है। इसमें रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी का भी जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। ये मूवी 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो