scriptप्रियंका के रोके में पहुंची छोटी बहन परिणीति, बीच में छोड़कर आई फिल्म की शूटिंग | parineeti chopra attend priyanka chopra and nick jonas roka ceremony | Patrika News
बॉलीवुड

प्रियंका के रोके में पहुंची छोटी बहन परिणीति, बीच में छोड़कर आई फिल्म की शूटिंग

आज निक और प्रियंका सगाई कर लेंगे। इस वक्त निक जोनस का पूरा परिवार मुंबई में मौजूद हैं।

Aug 18, 2018 / 04:55 pm

Riya Jain

Parineeti Chopra

Parineeti Chopra

इन दिनों प्रियंका और निक की सगाई को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। आज निक और प्रियंका रोका करने जा रहे हैं। इस वक्त निक जोनस का पूरा परिवार मुंबई में मौजूद हैं। ऐसा पहली बार होगा जब निक और प्रियंका का परिवार इस तरह एक दूसरे के मिलेगा।

साथ ही प्रियंका ने एक पार्टी भी ऑर्गेनाइज की है जहां पर वे अपने रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों के आगे अपने रिश्ते को लेकर ऑफिशियली अनाउंसमेंट करेंगी । आज सुबह 10 बजे रोका सेरेमनी रखी गई। इस सेरेमनी में सिर्फ परिवार के सदस्य ही शामिल हुए। ऐसे में लाजमी है कि परिणीति चोपड़ा भी इस सेरेमनी का हिस्सा बनीं।

इन बॅालीवुड स्टार्स के साथ अटल बिहारी वाजपेयी का था गहरा नाता, पुराने दौर की तस्वीरें आई सामने…

priyanka-chopra
आपको बता दें कि परिणीति लखनऊ में अपनी नई फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ की शूटिंग कर रही है। अब क्या ऐसे में परिणीति अपने शेड्यूल में कोई बदलाव करेंगी ?
7 फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं सैफ-करीना, पर ऑनस्क्रीन पिट गई जोड़ी…

priyanka-chopra
जानकारी के मुताबिक परिणीति ने छुट्टी ले ली है। प्रिंयका के एक करीबी शख्स ने जानकारी दी है कि परिणीति पिछले हफ्ते से लखनऊ में फिल्म की शूटिंग कर रही थी लेकिन जैसे ही प्रियंका ने उन्हें अपनी सगाई की खबर दी उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर से एक दिन की छुट्टी ली।
रिंग सेरेमनी के लिए मुंबई पहुंचा निक का परिवार, इस शुभ काम से पहले प्रियंका करवाएंगी एक विशेष पूजा

priyanka-chopra
दरअसल, एक्ट्रेस चाहती थी कि अपनी बहन के इस खास दिन पर वे उनके साथ रह सकें।

Home / Entertainment / Bollywood / प्रियंका के रोके में पहुंची छोटी बहन परिणीति, बीच में छोड़कर आई फिल्म की शूटिंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो