बॉलीवुड

द गर्ल ऑन द ट्रेन का टीजर रिलीज, खतरनाक अंदाज में नजर आई परिणीति चोपड़ा

द गर्ल ऑन द ट्रेन का टीजर रिलीज, खतरनाक अंदाज में नजर आई परिणीति चोपड़ा

Jan 14, 2021 / 12:23 am

Subodh Tripathi

parineeti chopra

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। वे फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन में नजर आएंगी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जिसमें अभिनेत्री का खतरनाक अंदाज नजर आ रहा है।
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन का टीजर शेयर किया है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। यह फिल्म 26 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह फिल्म 2015 में आई हॉलीवुड फिल्म का हिंदी रीमेक है । वही द गर्ल ऑन द ट्रेन पॉला हॉकिन्स की नोवल का एडेप्टेशन है। फिल्म का निर्देशन रिभु दासगुप्ता ने किया और यह फिल्म मिस्ट्री थ्रिलर है।
इस टीजर में अभिनेत्री को दौड़ता और भागता हुआ दिखाया गया है। वे तेज रफ्तार से चलती हुई नजर आ रही है। इस टीजर में दिखाए गए सीन से पता चलता है कि फिल्म मिस्त्री थ्रिलर है जिसका दर्शकों को इंतजार रहेगा।

Home / Entertainment / Bollywood / द गर्ल ऑन द ट्रेन का टीजर रिलीज, खतरनाक अंदाज में नजर आई परिणीति चोपड़ा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.