scriptSHOCKING: परिणीति संग घर पर हुआ एसा हादसा की पेर पर लगी गहरी चोट, रोकनी पड़ी अगली फिल्म की शूटिंग… | parineeti chopra had bad injury on her leg next shoot postpone | Patrika News

SHOCKING: परिणीति संग घर पर हुआ एसा हादसा की पेर पर लगी गहरी चोट, रोकनी पड़ी अगली फिल्म की शूटिंग…

Published: Oct 03, 2017 10:33:48 am

Submitted by:

Riya Jain

SHOCKING: परिणीति संग घर पर हुआ एसा हादसा की पेर पर लगी गहरी चोट, रोकनी पड़ी अगली फिल्म की शूटिंग…

parineeti chopra

parineeti chopra

बता दें इन दिनों बॅालीवुड की बबली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के बुरे दिन चल रहे हैं। खबर हैं की परिणीति को एक कांच के टुकड़े की वजह से पैर में चोट लग गई है। इसी के चलते वे आजकल पैर में पट्टी बांधे नजर आ रही हैं। बता दें ये चोट उन्हें अपने ही घर में लगी है।

खबरों के मुताबिक चोट करीब 10-15 दिनों पहले लगी थी। इस चोट की वजह से उनकी आने वाली फिल्मों की शूटिंग रुक गई है। फिलहाल परिणीति चोपड़ा गोलमाल अगेन के प्रमोशन में बिजी हैं। बता दें रोहित शेट्टी की धमाकेदार कॉमेडी फिल्म में गोलमाल की पुरानी टीम के साथ परिणीति चोपड़ा और तब्बू भी अपने ग्लैमर और क्यूटनेस का तड़का लगाने वाली हैं। इस फिल्म में अजय देवगन , अरशद वारसी , कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर के साथ परिणीति चोपड़ा और तब्बू एक साथ कॅामेडी करते नजर आएंगे।

इस फिल्म के बाद परिणीति चोपड़ा एक्टर अर्जुन कपूर के साथ अपनी अगली फिल्म संदीप और पिंकी फरार में साथ नजर आने वाली हैं। यशराज बैनर तले आने वाली संदीप और पिंकी फरार में परणीति और अर्जुन कपूर रोमांस करते दिखाई देंगे। देखा जाए तो इनकी कैमिस्ट्री बड़े पर्दे पर काफी मशहूर है। आपको याद हो तो परणीति चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म इश्कजादे में अर्जुन के साथ ही की थी। और दोनों की जोड़ी को फिल्म में काफी सराहा गया था।

अगर फिल्म की कहानी की बात की जाए तो निर्देशक दिबाकर बनर्जी की फिल्म संदीप और पिंकी फरार की कहानी दो लोगों के जीवन को दर्शाएगी। फिल्म में ये दोनों को भारत के दो अलग-अलग जगहों से ताल्लुक रखनो वाले लड़का और लड़की का किरदार निभाएंगे। जिनमें केवल एक ही समानता है कि वे दोनों ही एक-दूसरे से नफरत करते है।

लेकिन संदीप और पिंकी फरार फिल्म की शूटिंग पहले अगस्त में शुरू होने वाली थी लेकिन परिणीति रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल अगेन की शूटिंग कर रही थी। इस वजह से अगली फिल्म की डेट आगे बढ़ा दी गई थी। अब इस चोट की वजह से फिल्म का काम आगे खिसका दिया गया है। उम्मीद करते है की ये फिल्म अगली महीने के आखिर तक शुरू हो जाए।

 

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो