Parineeti Raghav Wedding: लहंगे में खूबसूरत लगीं परिणीति, राघव भी सूट-बूट में लगे स्मार्ट, सामने आई INSIDE PHOTOS
मुंबईPublished: Sep 24, 2023 01:20:50 pm
Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding: 24 सितंबर रविवार यानी आज परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी है इसकी पहली तस्वीरें सामने आई हैं।


परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की उदयपुर से तस्वीरें आईं सामने
Parineeti-Raghav Wedding: एक्ट्रेस और सिंगर परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की आज शादी है हमेशा-हमेशा के लिए दोनों एक-दूजे के हो जाएंगे। दोनों उदयपुर के होटल लीला पैलेस में आज पंजाबी रीति-रिवाज से शादी करेंगे। शादी से पहले दोनों के कई प्रोग्राम हुए हल्दी, मेहंदी और संगीत जो काफी धूमधाम से मनाए गए। जहां, परिणीति के फैंस उन्हें दुल्हन के रुप में देखना चाहते हैं वहीं, राघव को भी दूल्हे के लुक में देखने का इंतजार कर रहे थे और अब उनका ये इंतजार खत्म हो गया है।