scriptपरिणीति ने दो शर्ट खरीदने के लिए खर्च कर डाले 10 लाख | Parineeti spends 1 million to buy two shirts | Patrika News

परिणीति ने दो शर्ट खरीदने के लिए खर्च कर डाले 10 लाख

Published: Sep 09, 2015 12:40:00 pm

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में शापिंग करने के दौरान परिणीति चोपड़ा ने दो शर्ट्स 10 लाख रुपए में खरीदे

parineeti chopra

parineeti chopra


परिणीति के इस पोस्ट के बाद हजारों लोगों ने उनके फोटो पर कमेंट किए और लाखों लाइक्स भी मिले। लेकिन क्या आपको लगता है की दो शर्ट खरीदने के लिए परिणीति ने ज्यादा खर्चा कर दिया? तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

दरअसल परिणीति इन दिनों इंडोनेशिया में थीं और उन्होंने ये शर्ट्स इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से ली है। शर्ट्स का पेमेंट करने के लिए उन्होंने इंडोनेशियन करेंसी रुपिया इस्तेमाल किया। आपको बता दें कि 10 लाख रुपिया भारत के 4,500 रुपए के बराबर होता है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि परिणीती ने दो शर्ट मात्र 4.5 हजार रुपए में लेकर पैसे बचाए हैं खर्चे नहीं किए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो