scriptpathan movie collection worldwide is 634 crore rupees to create history in Indian Cinema | 667 करोड़ का आंकड़ा पार कर 'पठान' ने रचा इतिहास | Patrika News

667 करोड़ का आंकड़ा पार कर 'पठान' ने रचा इतिहास

locationनई दिल्लीPublished: Feb 03, 2023 11:01:30 am

Pathaan total collection worldwide: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म पठान ने दुनियाभर में सनसनी मचा रखी है। 'पठान' (Pathaan) ने 667 करोड़ का आंकड़ा पार करके हिंदी सिनेमा में इतिहास रच दिया है। पठान का धमाका अब रुकने वाला नहीं है।

pathaan_total_collection_worldwide.jpg
Pathaan total collection worldwide
pathan movie collection worldwide : चार सालों के बाद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का बॉलीवुड में कमबैक कमाल दिखा रहा है। शाहरुख खान को फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए उनके फैंस काफी बेताब हैं। फिल्म पठान को रिलीज हुए पूरे 8 दिन हो गए हैं लेकिन फिल्म की एडवांस बुकिंग अभी भी चालू है। आलम तो यह है कि फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में लंबी कतार लगी हुई है। फिल्म बॉक्सऑफिस पर ताबातोड़ कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म पठान ने 7 दिनों में दुनियाभर में 667 करोड़ की कमाई कर अपने नाम नया रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है। हिंदी सिनेमा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी हिंदी फिल्म ने 7 दिनों में 667 करोड़ की कमाई की हो। फिल्म ने इंडिया में 7 दिनों में 395 करोड़ की कमाई की है। सिनेमाघरों में लगातार फिल्म (Pathaan) के टिकट धड़ाधड़ बिक रहे है। फैंस को फिल्म में शाहरुख खान का एक्शन, दीपिका पादुकोण की बोल्डनेस और जॉन अब्राहम का एक्शन काफी पसंद आ रहा है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.